-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- On Which Day Will Prakash Parv Be Celebrated In January This Year
‘प्रकाश पर्व’ क्या है, जानिए इस विशेष दिन का गुरू गोबिंद सिंह जी से संबंध और इससे जुड़ी ऐतिहासिक बातें
- Written By: सीमा कुमारी
प्रकाश पर्व सिख धर्म का मुख्य पर्व है। सिख धर्म में नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मोत्सव को प्रकाश पर्व या प्रकाश उत्सव के रुप में मनाया जाता है। साल 2025 में 6 जनवरी, सोमवार को प्रकाश पर्व है।

गुरु गोबिंद सिंह, (सौ.सोशल मीडिया)
Prakash Parv 2025: प्रकाश पर्व सिख धर्म का मुख्य पर्व है। सिख धर्म में नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मोत्सव को प्रकाश पर्व या प्रकाश उत्सव के रुप में मनाया जाता है। साल 2025 में 6 जनवरी, सोमवार को प्रकाश पर्व है। इस दिन सिख धर्म के आखिरी और दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ था। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी महज दस साल की उम्र में वह गुरु बन गए थे। आइए जानते है इस साल जनवरी में प्रकाश पर्व किस दिन मनाया जाएगा।
प्रकाश पर्व 2025 तिथि और महत्व
साल 2025 में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 6 जनवरी, सोमवार को मनाया जाएगा। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना, बिहार में हुआ था। उन्होंने मात्र दस वर्ष की आयु में गुरु की गद्दी संभाली और सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरू बने।
गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था। नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, यह तिथि हर साल बदलती रहती है, लेकिन इस अवसर को पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया जाता है।
क्यों कहते हैं इस दिन को प्रकाश पर्व
गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को प्रकाश पर्व इसीलिए कहते हैं क्योंकि प्रकाश पर्व या प्रकाश उत्सव का अर्थ है- मन से बुराइयों को दूर करते उसे सत्य, ईमानदारी और सेवाभाव से प्रकाशित करना। गुरु नानक देव और गुरु गोबिंद सिंह ने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाया था, इसीलिए इस दिन को इस नाम से जाना जाता है। इस खास दिन पर गुरुद्वारों को सजाया जाता है। नगर कीर्तिन, अरदास, भजन, कीर्तिन, प्रभात फेरी आयोजित होती है। साथ ही, लंगर का भी आयोजन किया जाता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
गुरु गोबिंद सिंह शौर्य और साहस का प्रतीक हैं। उन्होंने अंधकार को दूर किया। साथ ही, उन्होंने खालसा वाणी दी- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह । इतना ही नहीं, खालसा पंथ (Khalsa Panth) की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगलों और उनके सहयोगियों से कई बार लड़ाई की । इसी वजह से उनके जन्मोत्सव को प्रकाश पर्व कहा जाता है।
On which day will prakash parv be celebrated in january this year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
श्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMमहिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














