होलिका दहन में अपनी राशि के अनुसार अग्नि को अर्पित करें ये वस्तुएं, कट जाएंगी जीवन में आ रही बाधाएं

होलिका की अग्नि में राशि के अनुसार यदि कुछ चीजें अर्पित की जाएं तो व्यक्ति को जीवन में आने वाली परेशानियों या कष्ट से छुटकारा मिल जाता है।
होलिका दहन में अपनी राशि के अनुसार अग्नि को अर्पित करें ये वस्तुएं, कट जाएंगी जीवन में आ रही बाधाएं
होलिका दहन की अग्नि में राशि के अनुसार डालें ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Holika Dahan 2025: होलिका दहन हिंदू धर्म का एक प्रमुख अनुष्ठान है, जिसे बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष पूजा-अर्चना कर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने की परंपरा है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार को पूरे देश भर में मनाया जाएगा।

जैसा कि, आप जानते है कि होलिका दहन के दौरान जलती हुई होलिका की परिक्रमा की जाती है और इसकी अग्नि में कुछ खास चीजें अर्पित की जाती है। मान्यता है कि होलिका की अग्नि में राशि के अनुसार यदि कुछ चीजें अर्पित की जाएं तो व्यक्ति को जीवन में आने वाली परेशानियों या कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में आइए जानते है होलिका दहन की अग्नि में अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजें अर्पित करने से क्या हो सकता है।

होलिका दहन की अग्नि में राशि के अनुसार डालें ये चीजें

आपको बता दें, होलिका दहन के दिन अपनी राशि के अनुसार होलिका दहन की अग्नि में इन चीजों को डालना शुभ हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को होलिका दहन की अग्नि में मसूर की दाल, लाल चंदन या नीम की लकड़ी और गुड़ को अर्पित करें, ऐसा करने से जीवन में सुख शांति आती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को होलिका की अग्नि में शक्कर, दही, सफेद तिल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को मूंग दाल, हरी इलायची और पान होलिका की अग्नि में अर्पित करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को होलिका दहन की अग्नि में दूध, चावल और मिश्री को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को होलिका दहन की अग्नि में गेहूं, गुड़ और लाल फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को होलिका दहन की अग्नि में हरी मूंग, धनिया और पान अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि और निर्णय शक्ति में सुधार होगा ।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को होलिका दहन की अग्नि में सफेद मिठाई, गाय का घी और चंदन अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को होलिका दहन की अग्नि में गुड़, मसूर की दाल और लाल कपड़ा अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपने जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और शक्ति बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को होलिका दहन की अग्नि में बेसन, हल्दी और पीले फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आपके भाग्य में वृद्धि होगी और धार्मिक लाभ मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को होलिका दहन की अग्नि में तिल, सरसों और उड़द की दाल अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को होलिका दहन की अग्नि में तिल, सरसों का तेल और नारियल अर्पित करने चाहिए. ऐसा करने से आपको जीवन में आने वाले रोग-शोक और बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को होलिका दहन की अग्नि में चने की दाल, हल्दी और पीली मिठाई अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी और सुख-समृद्धि मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com