-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Offering Ketaki Flower To Bholenath Is Prohibited
भोलेनाथ को इसलिये नहीं चढ़ता केतकी का फूल, शिव पुराण में मिलता है कथा का वर्णन
- Written By: रीना पंवार
शिवभक्त भगवान को कई तरह के फूल भी अर्पित करते हैं लेकिन एक फूल ऐसा है जिसे शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता। शिव पुराण में एक कथा है जिसके अनुसार शिवजी ने केतकी को शाप दिया था कि उसका फूल उनकी पूजा में कभी भी प्रयोग नहीं किया जायेगा। तभी से शिवजी को केतकी का फूल चढ़ाना वर्जित है।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: भगवान भोलेनाथ की पूजा में शिव भक्त शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, दूध, दही, फल, फूल, भांग, धतूरा समेत कई चीजें अर्पित करते हैं। शिवभक्त भगवान को कई तरह के फूल भी अर्पित करते हैं लेकिन एक फूल ऐसा है जिसे शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता। यह है केतकी का फूल। ऐसी मान्यता है कि शिवजी को विशेष रूप से सफेद रंग के फूल प्रिय हैं लेकिन केतकी का फूल सफेद होने के बावजूद भी शिवजी को नहीं चढ़ाया जाता।
इसे लेकर शिव पुराण में एक कथा है जिसके अनुसार शिवजी ने केतकी को शाप दिया था कि उसका फूल उनकी पूजा में कभी भी प्रयोग नहीं किया जायेगा। माना जाता है कि तभी से शिवजी को केतकी का फूल चढ़ाना वर्जित है। यहां हम आपको उसी कथा के बारे में बताने जा रहे हैं जो केतकी और भगवान शिव से जुड़ी है……..
केतकी को लेकर पौराणिक कथा
शिव पुराण के अनुसार एक बार भगवान विष्णु और ब्रह्माजी के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया कि दोनों में से कौन श्रेष्ठ है। दोनों के बीच जब विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया तो समाधान के लिये शिवजी को बीच में आना पड़ा। इस बात का समाधान खोजने के लिये भगवान शिव ने तब एक ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति की और कहा कि जो कोई दोनों में से इसका आदि और अंत खोज निकालेगा वहीं सर्वश्रेष्ठ माना जायेगा। तब ज्योतिर्लिंग का आदि-अंत खोजने के लिये भगवान विष्णु ऊपर की ओर और ब्रह्मा जी नीचे की ओर चले गये। बहुत खोजने पर भी जब भगवान विष्णु को सफलता नहीं मिली तो उन्होंने शिवजी के समक्ष हार मान ली।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
Sawan Month: सावन में दही और कढ़ी खाना क्यों माना जाता है वर्जित? जानिए इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Sawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार से पहले जरूर कर लें ये 5 तैयारियां, पूरे महीने बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा
सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
ब्रह्माजी ने शिवजी से बोला झूठ
शिव पुराण की कथा के अनुसार ब्रह्माजी भी शिवलिंग का आदि-अंत खोजने के लिये निकल पड़े लेकिन बहुत कोशिश के बाद भी वे इसे खोज नहीं पाये। परंतु उन्होंने हार नहीं मानी और जीतने के लिये छल का सहारा लिया तथा रास्ते में मिले केतकी के फूल को अपने पक्ष में कर लिया। ब्रह्माजी ने केतकी के फूल को भगवान शिव के सामने झूठ बोलने के लिए तैयार कर लिया। तब केतकी का फूल और ब्रह्माजी शिवजी के सामने पहुंचे और कहा कि उन्हें ज्योतिर्लिंग की शुरुआत मिल गई है। केतकी के फूल ने भी इस बात की झूठी गवाही दे दी।
केतकी को मिला शिवजी से शाप
भगवान शिव जानते थे कि दोनों झूठ बोल रहे हैं इसलिये वे दोनों पर क्रोधित हो गये। क्रोधित शिवजी ने तब ब्रह्माजी का पांचवां सिर काट दिया और उनको पंचमुख से चार मुख बना दिया। तभी से ब्रह्माजी के चार मुख हैं। वहीं, केतकी को शाप दिया कि अब से मेरी पूजा में तुम वर्जित रहोगी। तभी से शिव पूजा में केतकी का फूल अर्पित नहीं किया जाता। ऐसी मान्यता है कि यदि कोई शिव पूजा में केतकी का फूल चढ़ाता है तो इससे वह पाप का भागी बनता है।
Offering ketaki flower to bholenath is prohibited
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PMजरा याद करो कुर्बानी: जब चंद क्रांतिकारियों ने हिला दी थी ब्रिटिश साम्राज्य की नींव, काकोरी ट्रेन लूट की कहानी
Aug 09, 2026 | 10:51 PMचित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
Aug 09, 2026 | 10:44 PMदुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














