Akshaya Tritiya 2025: आज अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी और भगवान नारायण को करना चाहते हैं आप प्रसन्न, तो इन चीजों का लगाएं भोग

अक्षय तृतीया के मौके पर आप लक्ष्मी-नारायण को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीजों का भोग लगा सकते है। कहते हैं कि, इन चीजों का भोग लगाने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है। कहते हैं, अक्षय तृतीया की तिथि शुभ होती है।
अक्षय तृतीया पर लगाएं खास चीजों का भोग
अक्षय तृतीया पर लगाएं खास चीजों का भोग (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akshaya Tritiya 2025: आज देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में खास दिन के साथ ही शुभ तिथि के रूप में माना जाता है। कहते हैं कि, अक्षया तृतीया की तिथि इतनी शुभ होती है कि, इस दिन किसी नए कार्य की शुरूआत या मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। इस दिन किसी कार्य को करने से इसका फल शुभ ही मिलता है। अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं जिन्हें धन और समृद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है, इनकी पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

अक्षय तृतीया के मौके पर आप लक्ष्मी-नारायण को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीजों का भोग लगा सकते है। कहते हैं कि, इन चीजों का भोग लगाने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है। चलिए जान लेते हैं, आज अक्षय तृतीया पर किन चीजों का लगाएं भोग...

इन चीजों का भोग लगाने से भगवान होते है प्रसन्न

आपको बताते चलें कि, अक्षय तृतीया के मौके पर आप इन चीजों का भोग लगा सकते है जिससे भगवान प्रसन्न होते है...

खीर और मिश्री :

अक्षय तृतीया के मौके पर आप पूजा के बाद भोग के रूप में भगवान को खीर और मिश्री का भोग लगा सकते है। कहते हैं कि, यह खास भोग मां लक्ष्मी को अत्यधिक प्रिय होता है।मां लक्ष्मी का पसंदीदा रंग सफेद होने के कारण, खीर और मिश्री जैसे सफेद रंग के भोग उन्हें विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। इसके अलावा आप साथ में सादी मिश्री का भोग लगाते है तो मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मखाने की खीर:

आज अक्षय तृतीया पर आप पूजा में भोग के तौर पर मां लक्ष्मी को मखाने का भोग भी अर्पित कर सकते है। यह भोग न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सफेद रंग के भी होते हैं। मखाने की खीर में सूखे मेवे डालकर भोग लगाने से मां लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर आशीर्वाद बरसाती है।

बताशे:

अक्षय तृतीया के मौके पर आप पूजा के बाद भोग के रूप में बताशे का भोग लगा सकते है। कहते हैं कि, बताशे का रंग सफेद होता है जो माता लक्ष्मी को काफी भाता है। विशेष रूप से शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है. इससे मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पीली मिठाइयां :

आज अक्षय तृतीया पर आप पूजा में भोग के तौर पर माता लक्ष्मी को भोग के रूप में पीली मिठाईयों का भोग लगा सकते है। कहते हैं कि, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पीला रंग भाता है। इसलिए, मां लक्ष्मी को पीले लड्डू, पीली मिठाई या पीले चावल अर्पित करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिससे दोनों की कृपा प्राप्त हो सकती है।

अक्षय तृतीया की और भी खबरें जानने के लिए क्लिक करें

देसी घी का हलवा :

अक्षय तृतीया के मौके पर आप पूजा के बाद भोग के रूप में हलवे का भोग लगा सकते है। यहां पर हलवे को कई प्रकार जैसे कि सूजी, आटा, गाजर या मूंग दाल से बनाया जा सकता है,  इसकी सादगी से बनने की वजह से यह पूजा में अक्सर शामिल किया जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com