जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को भोग में चढ़ाएं ये विशेष मिष्ठान्न, कान्हा की मिलेगी कृपा

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन 26 अगस्त को मनाया जाने वाला है जिस दिन विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा की जाती है। इस पूजा में भगवान को कई चीजों का भोग लगाना जरूरी होता है।
festival of Lord Krishna Janmashtami, celebrating Laddu Gopal Janmotsav .
जन्माष्टमी में लगाएं भोग (सौ.फाइल फोटो)
Published on
Updated on

हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए जन्माष्टमी का पर्व ख़ास महत्व रखता हैं। इस वर्ष 26 अगस्त,2024 को पूरे देशभर में 'जन्माष्टमी' (Janmashtami मनाई जाएगी। जैसा कि ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ (Shri Krishna Janmashtami) हिंदुओं का एक लोकप्रिय त्योहार है। न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी कान्हा के अनुयायी जोर-शोर से जन्मोत्सव मनाते है।

जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्री कृष्ण माता देवकी के गर्भ से अवतरित हुए थे।

भगवान श्रीकृष्ण को लगाते हैं भोग

इस शुभ अवसर पर भक्तगण भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाने के लिए कई तरह के भोग लगाते हैं। विशेष बात ये है कि लड्डू गोपाल की पसंद की चीज़ों का भोग लगाया जाता है। वैसे तो उन्हें माखन मिश्री बहुत ज्यादा पसंद है लेकिन कुछ जगहों पर कान्हा को 56 भोग भी लगाएं जाते हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर आप घर में बाल गोपाल को कौन सी चीजों का भोग लगा सकते हैं, आइए जानें इस बारे में –

1- पंचामृत

जन्माष्टमी पर पंचामृत का भी विशेष महत्व होता है। यों कहें कि पंचामृत के बिना कान्हा जी की पूजा अधूरी होती है। इस दिन पंचामृत से लड्डू गोपाल का अभिषेक किया जाता है और फिर प्रसाद रूप में इसे बांटा जाता है। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भोग में पंचामृत बना सकते हैं।

2- पंजीरी

जन्माष्टमी पर विशेष तौर पर पंजीरी बनाई जाती है। कान्हा को भोग लगाने के बाद इसी प्रसाद से व्रत खोलते हैं और बांटी जाती हैं। धनिया पंजीरी पाउडर, घी, कटे हुए बादाम, किशमिश, काजू और मिश्री के साथ बनाई जाती हैं।

मान्यताओं के मुताबिक, आटे की पंजीरी लड्डू गोपाल को बहुत पसंद हैं। इसलिए धनिया और आटे दोनों की पंजीरी का भोग कान्हा को जरूर लगाएं।

3- मखाना पाक

‘मखाना पाक’ एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जो पारंपरिक रूप से जन्माष्टमी के अवसर पर तैयार किया जाता है। इसमें खूब सारे मेवे डालकर उसे चाश्नी में जमाया जाता है। इस दिन इसका भी भोग अवश्य लगाएं।

4- मक्खन मिश्री

प्रसाद में कन्हैया को मक्‍खन मिश्री बहुत ही पसंद है, ऐसे में आप लड्डू गोपाल को मक्‍खन मिश्री का भोग लगा सकते हैं। इस प्रसाद को बनाना बहुत ही आसान है। केवल सफेद मक्खन और मिश्री की जरूरत होती है।

5- खीर

कान्हा को मखाने वाली खीर भी बहुत पसंद है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप कन्हैया को मखाने और मेवे वाली खीर का भोग लगा सकते हैं।

लेखिका-   सीमा कुमारी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com