- Hindi News »
- Religion »
- Mothers Observe Jeetiya Vrat For The Longevity And Prosperity Of Their Children Know 2 Mythological Stories
संतानों की दीर्घायु और समृद्धि के लिए माएं करतीं हैं ‘जीतिया व्रत’, जानिए इस विशेष व्रत से जुड़ी 2 पौराणिक कथाएं
- Written By: सीमा कुमारी
हर साल अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जीवित्पुत्रिका का व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जितिया व्रत को करने से संतान दीर्घायु होते हैं और उनपर आने वाला हर संकट टल जाता है। इस व्रत से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित है,जिसका सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। बता दें, जितिया व्रत को कई जगह जीवित्पुत्रिका और जीउतिया के नाम से भी जाना जाता है। छठ की तरह ही जितिया व्रत का आरंभ भी नहाय-खाय के साथ होता है।

संतानों की दीर्घायु और समृद्धि के लिए माएं करतीं हैं 'जीतिया व्रत', जानिए इस विशेष व्रत से जुड़ी 2 पौराणिक कथाएं
संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला ‘जीवित्पुत्रिका’ (Jitiya Vrat 2024) व्रत सनातन धर्म बड़ा महत्व रखता है। इस वर्ष ये व्रत 25 सितंबर, बुधवार को उतर भारत सहित विभिन्न राज्यों में मनाया जाएगा। जितिया व्रत (Jitiya Vrat) माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, समृद्धि और उन्नत जीवन के लिए रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से संतान को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। क्या आप जानते हैं कि जितिया व्रत की शुरुआत कब हुई और कैसे हुई। आइए जानें इस व्रत जुड़ी पौराणिक मान्यताएं और कथाएं-
जितिया व्रत की पहली कथा
पौराणिक मान्यताएं के अनुसार, महाभारत युद्ध में पिता की मृत्यु के बाद अश्वत्थामा बहुत क्रोधित था। वह पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए पांडवों के शिविर गया और उसने पांच लोगों की हत्या कर दी। उसे लगा कि उसने पांडवों को मार दिया लेकिन पांडव जिंदा थे। जब पांडव उसके सामने आए तो उसे पता लगा कि वह द्रौपदी के पांच पुत्रों को मार आया है। यह सब देखकर अर्जुन ने क्रोध में अश्वत्थामा को बंदी बनाकर दिव्य मणि छीन ली।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 8 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
दिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
एक बेटा एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचा, दूसरे पायलट बेटे ने उड़ाई फ्लाइट, मां का गर्व भरा पल वायरल
अश्वत्थामा ने इस बात का बदला लेने के लिए अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रही संतान को मारने की योजना बनाई। उसने गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया, जिससे उत्तरा का गर्भ नष्ट हो गया।
लेकिन उस बच्चे का जन्म लेना बहुत जरूरी था। इसलिए भगवान कृष्ण ने उत्तरा के मृत बालक को फिर से जीवित कर दिया। गर्भ में मरकर जीवत होने की वजह से इस तरह उत्तरा के पुत्र का नाम जीवितपुत्रिका और परीक्षित हुआ। तब से संतान की लंबी आयु के लिए जितिया व्रत किया जाने लगा।
जितिया व्रत दूसरी की कथा
जितिया की कथा के अनुसार, एक बार एक चील और एक मादा लोमड़ी नर्मदा नदी के पास हिमालय के जंगल में रहते थे। दोनों ने कुछ महिलाओं को पूजा करते और उपवास करते देखा और खुद भी इसे करने की कामना की। उपवास के दौरान, लोमड़ी को बहुत भूख लग गयी और वह जाकर चुपके से मरे हुए जानवर को खा लिया।
दूसरी ओर, चील ने पूरे समर्पण के साथ व्रत का पालन किया और उसे पूरा किया। अगले जन्म में दोनों ने मनुष्य रूप में जन्म लिया। चील के कई पुत्र हुए और वह सभी जीवित रहे। लेकिन सियार के पुत्र होकर मर जाते थे। इससे बदले की भावना से उसने चील के बच्चे को कई बार मारने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो गई। बाद में चील ने सियार को अपने पूर्व जन्म के जितिया व्रत के बारे में बताया। इस व्रत से सियार ने भी संतान सुख प्राप्त किया। इस तरह यह व्रत संतान सुख की प्राप्ति के लिए जगत में प्रसिद्ध हुआ।
Mothers observe jeetiya vrat for the longevity and prosperity of their children know 2 mythological stories
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 8 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 08, 2026 | 12:10 AMदिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
Jun 07, 2026 | 11:21 PMसुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
Jun 07, 2026 | 11:20 PMएक बेटा एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचा, दूसरे पायलट बेटे ने उड़ाई फ्लाइट, मां का गर्व भरा पल वायरल
Jun 07, 2026 | 11:11 PMहिंदू-मुस्लिम एजेंडा नौकरी नही दे सकता…CJP के फाउंडर अभिजीत ने कहा- बेरोजगारी और शिक्षा है असली मुद्दे..
Jun 07, 2026 | 11:10 PMवंदे भारत का स्लीपर अवतार जल्द देगा दस्तक, मुंबई से बेंगलुरु की दूरी होगी और आसान, लॉन्च की तैयारी तेज
Jun 07, 2026 | 11:10 PMजिम में प्यार का खेल, फिर बना दिया मुसलमान…शामली में करोड़पति का बेटा आयुष बना रहमान, पाकिस्तान से जुड़ा तार
Jun 07, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM










