मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Mauni Amavasya Remedies:मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार दान करने से पितृ दोष शांत होता है और रुके हुए काम बनते हैं। जानिए किस राशि को क्या दान करना चाहिए और इसका धार्मिक महत्व।
Mauni Amavasya 2026 Daan
मौनी अमावस्या (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mauni Amavasya 2026 Daan: 18 जनवरी 2026 को साल की पहली अमावस्या मनाई जाएगी। जिसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं। यह शुभ एवं पावन तिथि पूर्णतया देव अधिदेव भगवान शिव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की जाती है।

साथ ही इस दिन पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करने की ख़ास परंपरा भी है। हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और साधकों को पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

भगवान शिव का अभिषेक करना बड़ा फलदायक

ज्योतिष कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव एवं विष्णु जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। पूजा के समय भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल से किया जाता है। कहते है, अभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। इस दिन दान करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान अवश्य करें

मौनी अमावस्या पर अपनी राशि अनुसार दान

मेष राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन मसूर की दाल और लाल रंग के कपड़े का दान करें।

वृषभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करें।

मिथुन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन साबुत मूंग, मूंग दाल और हरी सब्जियों का दान करें।

कर्क राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन दूध, दही और सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।

सिंह राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के बाद गेहूं और लाल रंग के कपड़े का दान करें।

कन्या राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन हरी सब्जी का दान करें और गौमाता को हरा चारा खिलाएं।

Mauni Amavasya 2026 Daan

तुला राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन चावल, नमक, आलू, घी आदि चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन गेहूं, लाल रंग के कपड़े और मसूर दाल का दान करें।

धनु राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन बेसन, चने की दाल, मकई आदि चीजों का दान करें।

मकर राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन काले तिल, काला कंबल और उड़द की दाल का दान करें।

कुंभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन चमड़े के जूते-चप्पल, दवा और धन का दान करें।

मीन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पीले रंग के कपड़े, चने की दाल, बेसन के लड्डू का दान करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com