विवाह सीजन 2026: शुक्र-गुरु की शुभ स्थिति से इन राशियों के बनेंगे शादी के योग, जानें कौन-सी जोड़ियां हैं खास

Marriage Astrology 2026: शुक्र और गुरु की चाल से बनेंगे विवाह के योग, मेष-कुंभ समेत इन राशियों के लिए खास रहेगा शादी का सीजन, जानें ज्योतिष में किन राशि की जोड़ियों को शुभ माना जाता है।
Marriage Astrology 2026: Best Zodiac Matches for Marriage
कौन-सी जोड़ियां हैं खास(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • विवाह सीजन के दौरान शुक्र और गुरु की स्थिति को ज्योतिषीय दृष्टि से खास

  • मेष-सिंह, वृषभ-कन्या, मिथुन-तुला और कर्क-वृश्चिक की जोड़ियां अनुकूल मानी जाती हैं।

  • कुंभ और मेष राशि के जातकों के लिए विवाह संबंधी अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना

  • कर्क और मकर राशि वालों को विवाह से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह

  • 16 दिसंबर से खरमास शुरू होगा, इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

Best Zodiac Matches For Marriage: नवंबर-दिसंबर 2026 में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस बार विवाह के लिए शुक्र और गुरु ग्रह की स्थिति को खास माना जा रहा है। शुक्र को प्रेम और वैवाहिक सुख का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि गुरु की स्थिति भी विवाह के लिए महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों के लिए विवाह और रिश्तों की बातचीत आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशि की जोड़ियों को स्वभाव, विचारों और आपसी तालमेल के लिहाज से अनुकूल माना गया है। आइए जानते हैं किन राशियों की जोड़ी शुभ मानी जाती है-

शुक्र और गुरु की स्थिति से क्यों खास है विवाह का यह सीजन?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुक्र और गुरु ग्रह की स्थिति महत्वपूर्ण मानी जाती है। शुक्र को प्रेम, आकर्षण और वैवाहिक सुख का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि गुरु को शुभता और वैवाहिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है।

Marriage Astrology 2026: Best Zodiac Matches for Marriage
आखिर क्यों एक महीने बाद मनाई जाती है बूढ़ी दिवाली? जानें उत्तराखंड में मशाल जलाने की अनोखी परंपरा

बताया जा रहा है कि 18 नवंबर के आसपास शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे और विवाह के शुरुआती सीजन में इसी राशि में रहेंगे। वहीं गुरु बृहस्पति सिंह राशि में रहेंगे और सूर्य से अस्त नहीं होंगे। ज्योतिषीय गणनाओं में इन दोनों ग्रहों की स्थिति को विवाह संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

किन राशियों की जोड़ी मानी जाती है शुभ?

ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों के बीच स्वभाव, विचारों और आपसी तालमेल के आधार पर अनुकूलता बताई जाती है। हालांकि, विवाह के लिए केवल राशि ही नहीं, बल्कि कुंडली मिलान और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं को भी महत्वपूर्ण माना गया है।

मेष और सिंह

मेष और सिंह, दोनों राशियों के जातकों में ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह का अच्छा तालमेल माना जाता है। मेष और धनु राशि की जोड़ी भी अनुकूल मानी जाती है।

वृषभ और कन्या

वृषभ और कन्या राशियों के बीच स्थिरता, भरोसे और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर अच्छी समझ मानी जाती है। वृषभ और मकर की जोड़ी भी शुभ मानी जाती है।

मिथुन और तुला

मिथुन और तुला, दोनों राशियों के जातक बातचीत और सामाजिक मेलजोल पसंद करते हैं। मिथुन और कुंभ राशि के बीच भी अच्छा तालमेल माना जाता है।

Marriage Astrology 2026: Best Zodiac Matches for Marriage
घर में अशांति से लेकर धन की कमी तक..जानें किस परेशानी में पढ़े कौन सा स्तोत्र?

कर्क और वृश्चिक

दोनों जल तत्व की राशियां हैं। इनके बीच भावनात्मक जुड़ाव और आपसी समझ अच्छी मानी जाती है। कर्क और मीन की जोड़ी भी अनुकूल मानी जाती है।

सिंह और धनु

सिंह और धनु, दोनों राशियों के बीच उत्साह, उदारता और सकारात्मक सोच का तालमेल अच्छा माना जाता है।

मकर और वृषभ

मकर और वृषभ राशियों की जोड़ी व्यावहारिक सोच, स्थिरता और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिहाज से अनुकूल मानी जाती है।

इस दिन थम जाएंगे शादी-ब्याह के आयोजन

दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त 12 तारीख तक बताए गए हैं। इसके बाद 16 दिसंबर 2026 को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ खरमास शुरू हो जाएगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य बड़े मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

इसके बाद 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के साथ खरमास समाप्त होगा। फिर विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होने की संभावना रहेगी। फरवरी और मार्च 2027 में भी विवाह के कई अवसर मिलने की बात कही जा रही है।