-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- List Of Fasts And Festivals Coming In The Month Of Bhadrapada
इस दिन से शुरू हो रहा भाद्रपद माह, गणेश चतुर्थी-कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये खास त्योहार
- Written By: रीना पंवार
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के महीने की शुरुआत 20 अगस्त से हो रही है। वहीं, इसका समापन 18 सितंबर 2024 को होगा। इस माह में गणेश चतुर्थी और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
सावन पूर्णिमा के अगले दिन से भाद्रपद के महीने (Bhadrapada Month 2024) की शुरुआत हो जाती है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के महीने की शुरुआत 20 अगस्त से हो रही है। वहीं, इसका समापन 18 सितंबर 2024 को होगा। आपको बता दें कि भाद्रपद का महीना जिसे भादों के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू कैलेंडर का छठा महीना है, जो अगस्त-सितंबर में पड़ता है। यह माह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और त्योहारों के लिए महत्वपूर्ण है।
इस माह में भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी और भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने वाली कृष्ण जन्माष्टमी शामिल है। इस महीने में पितृ पक्ष की शुरुआत भी होती है। धार्मिक मत है कि, भाद्रपद महीने में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से जातक के जीवन में आ रही सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइये जान लेते हैं भाद्रपद महीने में पड़ने वाले सभी तीज-त्योहारों के बारे में……
भाद्रपद माह में पड़ेंगे कई खास त्योहार
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के महीने की शुरुआत 20 अगस्त से हो रही है। वहीं, इसका समापन 18 सितंबर 2024 को होगा। इस माह में गणेश चतुर्थी और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे। वहीं, पितृ पक्ष की शुरुआत भी इसी माह से होती है। इसके साथ ही इस माह में बलराम जयंती, कजरी तीज, राधा अष्टमी और विश्वकर्मा पूजा समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ेगे, जो इस महीने को धार्मिक दृष्टि से खास बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Varada Chaturthi Rules: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं गणपति बप्पा
गौरी गणेश चतुर्थी 2026 पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है? क्या है इस विशेष चतुर्थी का महत्व? जानिए पूजा विधि भी
साल 2025 की अंतिम चतुर्थी, विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा में ये गलतियां बिल्कुल न करें, लगेगा दोष!
Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी
भाद्रपद माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की सूची
20 अगस्त 2024 मंगलवार – भाद्रपद आरंभ
22 अगस्त 2024 गुरुवार – कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरंब संकष्टी चतुर्थी
24 अगस्त 2024 शनिवार- बलराम जयंती
25 अगस्त 2024 रविवार – भानु सप्तमी
26 अगस्त 2024 सोमवार- कृष्ण जन्माष्टमी
27 अगस्त 2024 मंगलवार- दही हांडी
29 अगस्त 2024 गुरुवार – अजा एकादशी
31 अगस्त 2024 शनिवार- प्रदोष व्रत
2 सितंबर 2024 सोमवार – पिठोरी अमावस्या, दर्श अमावस्या, अनवधान, भाद्रपद अमावस्या
6 सितंबर 2024 शुक्रवार- वराह जयंती, हरतालिका तीज
7 सितंबर 2024 शनिवार- गणेश चतुर्थी
8 सितंबर 2024 रविवार- ऋषि पंचमी
10 सितंबर 2024 मंगलवार- ललिता सप्तमी
11 सितंबर 2024 बुधवार- महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दूर्वा अष्टमी, राधा अष्टमी
14 सितंबर 2024 शनिवार- परिवर्तिनी एकादशी
15 सितंबर 2024 रविवार- वामन जयंती, प्रदोष व्रत
16 सितंबर 2024 सोमवार-विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
17 सितंबर 2024 मंगलवार – गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, अनवधान
18 सितंबर 2024 बुधवार – पितृ पक्ष प्रारंभ, आंशिक चंद्र ग्रहण, भाद्रपद पूर्णिमा
भाद्रपद माह का क्या है महत्व
सनातन धर्म में भाद्रपद महीने का बहुत महत्व है। इस माह को भादों के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस माह में भगवान शिव के पुत्र गणेश जी और भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद के महीने में गणेश जी और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा करने से जातक को सभी कष्ट और दुखों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा भाद्रपद में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व है।
लेखिका- सीमा कुमारी
List of fasts and festivals coming in the month of bhadrapada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार
Jun 20, 2026 | 07:06 PM‘फोर्स 3’ की शूटिंग के बीच पढ़ाई में भी अव्वल रहने की तैयारी, हर्षवर्धन राणे का अनुशासन देख फैंस हुए प्रभावित
Jun 20, 2026 | 07:02 PMमंगल दोष से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 प्रभावी उपाय, विवाह की बाधाएं होंगी दूर और दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
Jun 20, 2026 | 07:00 PMयूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा, बोले- 2027 में सपा की हालत टीएमसी जैसी हो जाएगी
Jun 20, 2026 | 06:54 PM‘मुझे बचा लो…’ खिड़की से आती रही चीखें, पर आग की लपटों ने छीन ली महिला की जिंदगी; संभाजीनगर में कोहराम
Jun 20, 2026 | 06:52 PMअयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
Jun 20, 2026 | 06:51 PMस्विट्जरलैंड घूमकर लौटी भारतीय महिला बोली- कश्मीर किसी से कम नहीं, बस सफाई में पीछे रह जाता है भारत
Jun 20, 2026 | 06:48 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














