- Hindi News »
- Religion »
- Lakshmi Panchami Is Falling On This Day In Chaitra Navratri
चैत्र नवरात्रि में इस दिन पड़ रही है ‘लक्ष्मी पंचमी’, इस मुहूर्त में करें विधिवत पूजा, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित लक्ष्मी पंचमी का पावन त्योहार 2 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा।ऐसी मान्यता है कि जो स्त्री इस व्रत को विधान पूर्वक करती है उसे सौभाग्य, रुप, संतान और धन की प्राप्ति होती है।
- Written By: सीमा कुमारी

लक्ष्मी पंचमी (सौ.सोशल मीडिया)
Lakshmi Panchami 2025: धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित लक्ष्मी पंचमी का पावन त्योहार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2025 में यह पर्व 2 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा। यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है।
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन माता के भक्त देवी मां की कृपा प्राप्ति के लिए विधि विधान व्रत रखते हैं। इस व्रत को श्री व्रत के नाम से जाना जाता है। जिन लोगों के जीवन में आर्थिक समस्याएं आ रही हों उनके लिए ये व्रत बेहद कल्याणकारी माना जाता है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं लक्ष्मी पंचमी की पूजा विधि क्या है।
जानिए क्या है लक्ष्मी पंचमी 2025 तिथि व मुहूर्त
सम्बंधित ख़बरें
Mulank 5: 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे की क्या होती है ख़ासियतें? जानिए करियर और लव लाइफ से जुड़ी बातें
Sita Navami upay : अरेंज मैरिज या लव मैरिज में आ रही हैं अड़चनें? सीता नवमी पर करें ये उपाय
Vaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Mulank 4 Prediction: 4,13, 22 और 31 तारीख को जन्में लोगों की खासियत जानिए, इनपर ख़ास कृपा होती है राहु की
लक्ष्मी पंचमी का त्योहार 2 अप्रैल 2025, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। पंचमी तिथि का प्रारम्भ 1 अप्रैल 2025 को 02:32 AM से होगा और इसकी समाप्ति 2 अप्रैल 2025 को रात 11:49 बजे होगी।
ऐसे करें लक्ष्मी पंचमी की पूजा
लक्ष्मी पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद माता लक्ष्मी की प्रतिमा पर कमल का फूल चढ़ाएं। साथ ही देवी को अनाज, हल्दी, गुड़ और अदरक भी अर्पित करें। लक्ष्मी जी के मंत्र और चालीसा का पढ़ें। कमल का फूल, घी, बेल के टुकड़े आदि से हवन करें। रात के समय दही और भात खाएं।
लक्ष्मी पंचमी के नियम
इस दिन व्रत में फल, दूध, और मिठाई का सेवन करें।
ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
माता लक्ष्मी को पीली कौड़ी चढ़ाएं।
चांदी से संबंधित चीजों का दान न करें ।
तेल का दान न करें।
व्रत में मांसाहार और मदिरा का सेवन न करें। लहसुन प्याज खाने से बचें ।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
लक्ष्मी पंचमी का महत्व
ऐसी मान्यता है कि जो स्त्री इस व्रत को विधान पूर्वक करती है उसे सौभाग्य, रुप, संतान और धन की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन मां की पूजा करने से मनोवांछित फल मिलता है।
Lakshmi panchami is falling on this day in chaitra navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में फोन ज्यादा सुरक्षित? विदेशी महिला ने की तारीफ, लंदन की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे
Apr 16, 2026 | 03:07 PMमहिला आरक्षण: आधी आबादी को अधिकार या ‘राजनीतिक विरासत’ का विस्तार? महाराष्ट्र की महिला सांसदों पर एक रिपोर्ट
Apr 16, 2026 | 03:02 PMचिल्का झील में ‘असली मोती’ के नाम पर स्कैम! टूरिस्ट को ऐसे बनाया जा रहा शिकार
Apr 16, 2026 | 02:58 PMBhooth Bangla के प्रमोशन के बीच अक्षय कुमार हुए ट्रोल, नागिन 7 में टेलीप्रॉम्प्टर से डायलॉग पढ़ते वीडियो वायरल
Apr 16, 2026 | 02:55 PMMulank 5: 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे की क्या होती है ख़ासियतें? जानिए करियर और लव लाइफ से जुड़ी बातें
Apr 16, 2026 | 02:53 PMकिसान के बेटे को मिली Amazon में नौकरी, ऑफर लेटर पढ़ते ही भावुक हुए पिता, वीडियो वायरल
Apr 16, 2026 | 02:48 PMपहलवान भारत पेंदाम की टूटी ‘सांसें’: राज्यस्तर तक पहुंचने वाला था खिलाड़ी, पर 4 साल से बिस्तर पर है ‘भारत’
Apr 16, 2026 | 02:31 PMवीडियो गैलरी

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM













