- Hindi News »
- Religion »
- Know Why Shri Krishna Did Not Marry Radha Ji
श्रीकृष्ण का राधा जी से विवाह नहीं होने का ‘यह’था कारण, जानिए क्या कहते हैं पुराण
जहां भगवान श्रीकृष्ण का जिक्र होता है वहां राधा रानी न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है, दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं और जब भी प्रेम की परिभाषा दी जाती है तो राधा-कृष्ण का उदाहरण जरूर आता है।
- Written By: दीपिका पाल

राधा अष्टमी 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
11 सितंबर, बुधवार को ‘राधा अष्टमी'(Radha Ashtami 2024) का पावन पर्व देश भर में मनाया जाएगा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राधा रानी की पूजा के बिना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी की तरह ही ‘राधा अष्टमी’ का त्योहार पूरे देशभर में बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
कृष्ण भक्तों के लिए जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी दूसरा सबसे बड़ा उत्सव होता है। इस दिन राधा रानी का विधि विधान से प्राकट्य दिवस मनाते हैं। श्रीकृष्ण मंदिरों में राधा संग भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। राधा जी जन्म भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को मथुरा के रावल गांव में जन्मीं थीं। उनकी माता कीर्ति और पिता वृषभानु जी थे।
ज्योतिष गुरु के अनुसार, जब भी राधा रानी का नाम आता है तो जुबां पर श्रीकृष्ण का नाम अपने आप ही आ जाता है। जहां भगवान श्रीकृष्ण का जिक्र होता है वहां राधा रानी न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है, दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं और जब भी प्रेम की परिभाषा दी जाती है तो राधा-कृष्ण का उदाहरण जरूर आता है।
सम्बंधित ख़बरें
गप्पू जी जपते ही प्रकट हुए भगवान, गरीब किसान की अनसुनी कथा, जिसने भक्ति का असली मतलब समझा दिया
महाभारत खत्म कर सकता था ये योद्धा, सिर्फ 3 बाण से दोनों सेनाओं का अंत, जानिए कौन थे बर्बरीक
श्रीकृष्ण की शरण में ऐसा समर्पण, जो बदल दे जीवन, प्रेमानंद महाराज की सच्ची सलाह
महाभारत का रहस्य: कृष्ण के सफेद घोड़े और योद्धाओं के अलग-अलग शंख, जानकर चौंक जाएंगे
जानिए राधा-कृष्ण से जुड़ी बातें
मंदिरों में राधा-कृष्ण के जोड़े का पूजन किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी एक-दूसरे से प्रेम करते थे फिर भी श्रीकृष्ण ने राधा जी की बजाय रुक्मिणी से विवाह क्यों किया? आखिर श्रीकृष्ण और राधा रानी का विवाह क्यों नहीं हुआ था ? ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे छिपी वजहों के बारे में-
श्रीकृष्ण ने राधा जी से विवाह क्यों नहीं किया
1- गर्ग संहिता के मुताबिक, कृष्ण जब बचपन में नंद बाबा की गोद में खेल रहे थे। तभी उन्हें एक अद्भुत शक्ति का आभास हुआ जो कोई नहीं बल्कि राधा थीं। वो तुरंत ही बाल अवस्था को छोड़ कर यौवनावस्था में आ गए।ऐसा माना जाता है कि इसी समय ब्रह्मा जी ने राधा-कृष्ण का विवाह करवाया था। विवाह होने के बाद सब कुछ सामान्य हो गया।
2- विवाह के बाद ही ब्रह्मा जी और राधा जी भी अंतर्ध्यान हो गए और कृष्ण भी अपनी बाल अवस्था में वापस आ गए।
3- पुराणों के अनुसार, जब कृष्ण जी वृंदावन छोड़कर जा रहे थे तब उन्होंने राधा से वादा किया था कि वे लौटकर आएंगे, लेकिन उनकी मुलाकात रुक्मणी से हुई जो मन ही मन उन्हें अपना पति मान चुकी थीं। जब रुक्मणी का विवाह किसी दूसरे से कराया जा रहा था तब कृष्ण जी वहां पहुंच गए और उनसे शादी कर ली।
4- पौराणिक कथाओं के मुताबिक, जब राधा-कृष्ण बालपन में मिले थे तभी उन्हें अपने प्रेम का आभास हो गया था। राधा कृष्ण से उम्र में 11 महीने बड़ी थी और दोनों का प्रेम आध्यात्मिक था इसलिए वह कभी शादी के बंधन में नहीं बंधे।
5- पौराणिक कथाओं के अनुसार, राधा को रुक्मणी का आध्यात्मिक अवतार भी माना जाता है। अब इन कथाओं की मानें तो राधा-कृष्ण का विवाह सीधे तौर पर तो नहीं हुआ लेकिन दोनों जीवन भर एक-दूसरे से प्रेम करते रहे।
6- ब्रह्मावैवर्त पुराण के अनुसार ही राधा का विवाह यशोदा के भाई रायान गोपा से हो गई थी और राधा रिश्ते में कृष्ण की मामी लगने लगी थी, इसलिए भी उन्होंने शादी नहीं की थी। ऐसा भी कहा जाता है कि राधा ने अपना घर छोड़ दिया था और एक परछाई अपने घर पर छोड़ी थी, उसी से गोपा की शादी की गई थी।
7- कृष्ण जी ने रुक्मणी से विवाह इसलिए भी किया, क्योंकि वे जानते थे कि रुक्मणी ही राधा है। दरअसल राधा का ही एक स्वरूप रुक्मणी का था।
लेखिका- सीमा कुमारी
Know why shri krishna did not marry radha ji
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज मोहन कैबिनेट की मीटिंग, कृषि से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, दलहन किसानों को बोनस देने पर विचार
May 05, 2026 | 10:36 AM72% क्षेत्रफल और 78% आबादी पर ‘भगवा’ राज; 2013 के मुकाबले देश में ढाई गुना बढ़ी बीजेपी विधायकों की संख्या
May 05, 2026 | 10:31 AM‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान के बीच खुलासा, विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन से बढ़ी चिंता
May 05, 2026 | 10:27 AMमुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 05, 2026 | 10:27 AMMaharashtra Food Traders License: महाराष्ट्र में खाद्य व्यापारियों को बड़ी राहत, लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म
May 05, 2026 | 10:12 AMMP सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीद की तारीख, अब 23 मई तक फसल बेच सकेंगे किसान, रात 10 बजे तक बनेगी तौल पर्ची
May 05, 2026 | 10:12 AMबंगाल से ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर लगा पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
May 05, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














