- Hindi News »
- Religion »
- Know Why One Should Not See The Moon On Ganesh Chaturthi
जानिए गणेश चतुर्थी के दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चांद, श्रीकृष्ण जब नहीं बच सके तो हम क्या हैं
- Written By: सीमा कुमारी
Ganesh Chaturthi : ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन चांद देखना अशुभ माना जाता है। कहते है ऐसा करने पर मिथ्या दोष लगता है। मिथ्या दोष से बचने के लिए इस दिन चांद को देखना वर्जित है।

क्यों नहीं देखना चाहिए गणेश चतुर्थी के दिन चांद (सौ.सोशल मीडिया)
Ganesh Chaturthi 2025 : रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी का पावन पर्व कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह त्योहार हर साल भादो महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के अगले दिन मनाई जाती है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 27 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन के साथ खत्म होगा।
यह पर्व महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग गणपति बप्पा की आराधना करते हैं और कई लोग तो बप्पा की मूर्ति की स्थापना भी अपने घरों में करते हैं। इस दिन को लेकर एक मान्यता भी है। ये मान्यता चांद को लेकर है।
कहा जाता है कि अगर आपने गणेश चतुर्थी के दिन चांद को देख लिया तो ये बहुत अशुभ माना जाता है और ऐसा नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर अंजाने में आपने ऐसा किया तो इसका उपाय भी है। ऐसे में आइए जानते है गणेश चतुर्थी के दिन चांद देखना अशुभ क्यों होता है?
सम्बंधित ख़बरें
Guruwar Vrat: गुरुवार का व्रत करते समय इन नियमों का रखें ख्याल, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
गुरु प्रदोष व्रत की पूजा बिना इस कथा के मानी जाती है अधूरी, आप भी करें पाठ और पाएं शिव-पार्वती की कृपा
Bakrid 2026 Wishes: बकरीद पर अपनों को भेजें शायराना अंदाज में मुबारकबाद, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Jyestha Purnima 2026 : कब है ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा? नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर महत्व
क्यों नहीं देखना चाहिए गणेश चतुर्थी के दिन चांद
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन चांद देखना अशुभ माना जाता है। कहते है ऐसा करने पर मिथ्या दोष लगता है। मिथ्या दोष से बचने के लिए इस दिन चांद को देखना वर्जित है।
अगर आपने ऐसा किया तो इससे जीवन में कई सारी दिक्कतें आती हैं। ये एक अनचाहा दोष है और इससे व्यक्ति गलत और झूठे आरोपों में फंस सकता है।
गणेश चतुर्थी के दिन चांद न देखने की क्या है वजह
गणेश चतुर्थी के दिन चांद न देखने की सबसे बड़ी वजह पौराणिक कहानी भी है जो गणेश जी और उनकी सवारी चूहे से जुड़ी हुई है। दरअसल एक बार भगवान गणेश चूहे की सवारी करते हुए अपने घर से निकले। लेकिन, वे अपने भारी वजन के कारण लड़खड़ा गए। उन्हें लड़खड़ाते हुए देखकर चंद्रमा हंसने लग गए। इससे गणेश भगवान को गुस्सा आ गया।
इस दौरान ही भगवान गणेश ने चंद्रमा को श्राप दे दिया कि जो भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी की बेला में अगर रात में चांद को देख लेगा, उसे समाज में तिरस्कार और अपमान झेलना पड़ेगा। इसके अलावा, ऐसे लोगों पर गलत दोष और झूठा आरोप लग सकता है और मुश्किलें बढ़ सकती हैं ।
भगवान कृष्ण भी हो चुके हैं शिकार
किसी समय की बात है कि भगवान कृष्ण पर एक बार स्यमंतक नामक मणि चुराने का आरोप लगा था। उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर चांद को देख लिया था और वे भी गणेश भगवान के श्राप से मुक्त नहीं हो सके थे। उन्हें भी झूठे आरोपों का सामना करना पड़ा था।
गणेश चतुर्थी के मौके पर चांद दिख जाए तो क्या उपाय अपनाएं
जैसा की आप जानते है कि हर चीज का एक उपाय भी होता है। अगर आपने चतुर्थी पर चांद देख लिया है तो कुछ उपाय को अपना कर आप इससे मुक्ति पा सकते हैं। आप गणेश भगवान का व्रत रखकर इस दोष से मुक्त हो सकते हैं। इसके अलावा आप एक मंत्र का जाप कर के भी इस दोष से मुक्त हो सकते हैं।
ये भी पढ़े–गणेश चतुर्थी की पूजा में चढ़ाएं विघ्नहर्ता को अतिप्रिय ये फूल, होगा भाग्योदय
करें इस मंत्र का जाप
सिंहः प्रसेनमवधीतसिंहो जाम्बवता हतः। सुकुमारक मरोदिस्तव ह्येषा स्यामंतकः॥
अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करें तो आपको इससे बहुत फायदा मिलेगा और इस दोष से आपको मुक्ति भी मिल जाएगी।
Know why one should not see the moon on ganesh chaturthi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














