- Hindi News »
- Religion »
- Keeping Pradosh Fast Gives Relief From Diseases
ज्येष्ठ मास का अंतिम प्रदोष है रवि प्रदोष, आखिर क्या है प्रदोष व्रत करने की महिमा, जानिए क्या हैं इसके लाभ
- Written By: सीमा कुमारी
सनातन धर्म में उदयातिथि मान्य है, इसलिए 8 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत रखा जाएगा। बता दें, रविवार पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

जून महीने का पहला प्रदोष व्रत (सौ.सोशल मीडिया)
कल 8 जून 2025 को ज्येष्ठ माह का अंतिम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होती है। इस दिन शिव शंकर और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू श्रद्धालु इस दिन प्रदोष व्रत रखते हैं और भगवान से अपने मनोवांछित फल की प्राप्ति की कामना करते हैं।
हिंदू शास्त्रों में इस व्रत का महत्व विशेष रूप से बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन शिव जी की आराधना करने से जीवन में चल रहे दुख, संकट और बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही, सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
जब यह व्रत रविवार को आता है, तो इसे ‘रवि प्रदोष व्रत’ कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यह व्रत विशेष रूप से उन भक्तों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है जो अपने जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ज्येष्ठ माह का अंतिम प्रदोष व्रत कब की सही डेट और इस व्रत को करने से क्या लाभ होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jyestha Purnima 2026 : कब है ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा? नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर महत्व
Dustbin Vastu Tips: गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में कहां रखें कूड़ेदान
Nirjala Ekadashi 2026 : निर्जला एकादशी की आ गई सही तिथि, नोट कर लीजिए ये 5 जरूरी नियम
Guru Pradosh Vrat:अधिकमास का पहला प्रदोष व्रत गुरुवार को, विधिवत पूजा से महादेव की बरसेगी कृपा
कब है जून महीने का पहला प्रदोष व्रत
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, 8 जून को सुबह 07:17 बजे ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। 09 जून को सुबह 09:35 बजे त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदयातिथि मान्य है, इसलिए 8 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत रखा जाएगा। बता दें, रविवार पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 07:18 से 09:19 तक है।
प्रदोष व्रत रखने से रोगों से मिलती है मुक्ति
ज्योतिषयों के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
रोगों से मुक्ति
प्रदोष व्रत रखने से शारीरिक और मानसिक रोगों से राहत मिलती है, और शरीर स्वस्थ रहता है।
कष्टों से मुक्ति
यह व्रत व्यक्ति को जीवन के कष्टों, दुखों और परेशानियों से मुक्ति दिलाता है।
पापों का नाश
प्रदोष व्रत करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे शिव धाम की प्राप्ति होती है।
ग्रहदोषों से मुक्ति
प्रदोष व्रत करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
सफलता और समृद्धि
यह व्रत करने से जीवन में सफलता, समृद्धि, और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
आध्यात्मिक विकास
प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है, और वह मोक्ष के मार्ग पर आगे बढ़ता है।
मानसिक शांति
भगवान शिव की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है।
बाधाओं का निवारण
प्रदोष व्रत करने से जीवन की बाधाएं और रुकावटें दूर होती है।
Keeping pradosh fast gives relief from diseases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














