-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Keep These Things In Mind While Reciting Durga Saptashati
‘दुर्गा सप्तशती’ पाठ में इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान, वरना निष्फल रह जाएगी नवरात्र पूजा
- Written By: सीमा कुमारी
सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना जाता है। इस दौरान माता के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। कहते है दुर्गा सप्तशती पाठ करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। शत्रु बाधा से मुक्ति दिलाती है। लेकिन आपको बता दें, इसके शुभ फल प्राप्त करने के लिए इसका पाठ सही तरीके से करना बहुत जरूरी है।

दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम (सो.सोशल मीडिया)
Durga Saptashati Ka Path:मां दुर्गा की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि हिंदु श्रद्धालुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की विशेष रूप से पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। वहीं, इस दौरान माता के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने लिए ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ भी करते हैं।
कहा जाता है कि, नवरात्रि में ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ करने से किसी भी तरह के अनिष्ट का नाश हो जाता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। ‘दुर्गा सप्तशती’ सब तरह की चिंताओं, क्लेश, शत्रु बाधा से मुक्ति दिलाती है। लेकिन इसके शुभ फल प्राप्त करने के लिए इसका पाठ सही तरीके से करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ करने का सही तरीका और नियम के बारे –
‘दुर्गा सप्तशती’ पाठ में इन बातों का रखें ध्यान
सम्बंधित ख़बरें
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह
1. जब भी आप ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ करें तो इस बात का ध्यान रखें कि पुस्तक को किसी चौकी जिसे हम व्यासपीठ भी कहते हैं या फिर लाल रंग के वस्त्र के ऊपर रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार हाथ में सप्तशती की पुस्तक लेकर पाठ करने से अधूरे फल की प्राप्ति होती है।
2 . ‘दुर्गा सप्तशती’ पाठ के नियम के तहत जब भी आप ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ करें तो पाठ बीच में छोड़कर न उठें। इसके साथ ही पाठ को कहीं भी न रोकें। यदि आप सम्पूर्ण पाठ करते हैं तो चतुर्थ अध्याय पूरा होने के बाद विराम ले सकते हैं।
3 . ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ करते समय शब्दों का उच्चारण स्पष्ट और लय में होना चाहिए। पाठ की गति न ही बहुत तेज हो और न ही बहुत धीमी।
4 . जब भी आप ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ आरंभ करें तो सबसे पहले पुस्तक को हाथ जोड़कर प्रणाम करें। उसके बाद माता रानी का ध्यान करें और फिर पाठ करना आरंभ करें।
5 . ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ आरंभ करने से पहले ध्यान रखें कि आप जिस भी आसन पर विराजमान हो रहे हैं, बैठने से पहले उसका शुद्धिकरण करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि बैठने वाला आसन या तो लाल रंग का हो या कुश का।
Keep these things in mind while reciting durga saptashati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMShare Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
Jul 03, 2026 | 09:23 AMSavan 2026 शुरू होने से पहले जान लें हर छोटी-बड़ी बात, कब से शुरू होगा सावन और कैसे पाएं भगवान शिव की कृपा
Jul 03, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














