धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं देवी लक्ष्मी-श्रीगणेश की मूर्ति, इन खास बातों को जान लें पहले आप

अगर आप 29 अक्टूबर यानि धनतेरस के मौके पर माता लक्ष्मी और श्री गणेशजी की तस्वीर खरीदना चाहते है तो आपको इस दौरान कई बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है।
धनतेरस, माता लक्ष्मी और श्रीगणेशजी की मूर्ति
माता लक्ष्मी और श्रीगणेशजी की मूर्ति (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Diwali 2024: दिवाली यानि दीपावली, देश के सबसे बड़े व्रत और त्योहार में से एक होता है इस 5 दिन के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी की आराधना करने के साथ ही भगवान कुबेर और धन्वतरि की पूजा का भी विधान होता है इस दिन कुछ नयी चीज वाहन या फिर कुछ और खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप धनतेरस के मौके पर माता लक्ष्मी और श्री गणेशजी की तस्वीर खरीदना चाहते है तो आपको इस दौरान कई बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। चलिए जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त भी।

13 गुना वृद्धि के बनते हैं योग

यहां पर दिवाली के पहले दिन यानि धनतेरस की बात की जाए तो, यह इस बार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ऐन्द्र योग का निर्माण हो रहा है। इस संयोग में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करना बेहद शुभ होता है। कहते हैं कि, धनतेरस के दिन अगर आप सोना-चांदी व अन्य वस्तुओं को खरीदते है तो आपको 13 गुना ज्यादा वृद्धि के योग बनते है। अगर धनतेरस के मौके पर आप सोना-चांदी खरीदने की जगह माता लक्ष्मी या श्रीगणेश की मूर्ति खरीदते हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है इस दिन परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। परंतु मूर्ति की खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जो इस प्रकार है।

ये भी पढ़ें- 

धनतेरस पर मूर्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन भगवान की मूर्ति और सोना-चांदी व अन्य सामानों की खरीदारी के लिए तीन मुहूर्त बन रहे हैं।

पहला शुभ मुहूर्त- 29 अक्तूबर को सुबह 10:31 मिनट से 30 अक्तूबर 6:32 मिनट तक।

दूसरा शुभ मुहूर्त- 29 अक्तूबर शाम 06:31 बजे से रात 08:13 तक।

तीसरा खरीदारी का मुहूर्त- 29 अक्तूबर शाम 5:38 बजे से 6:55 तक रहेगा।

इन बातों का रखें आप ध्यान

दिवाली के मौके पर आप धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और श्रीगणेश जी की पूजा के लिए मूर्ति खरीदने जा रहे है तो आपको इन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो पाएं।

1- लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि माता लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान हों।

2- माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय देखें उल्लू की सवारी वाली मूर्ति नहीं खरीदें और लक्ष्मी जी की खड़ी हुई मुद्रा भी नहीं लेना चाहिए।

3-माता लक्ष्मी के अलावा श्रीगणेश जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रहे कि, मूर्ति में गणेश जी की सूंड बाईं तरफ की ओर होनी चाहिए और बैठी मुद्रा में होना बेहद जारी।

4-धनतेरस पर मूर्ति को खरीदने से पहले देखें कि, मूर्ति खंडित या टूटी हुई स्थिति में तो नहीं है।

5-मूर्ति खरीदते समय रंग का ख्याल रखना भी जरूरी होता है यहां पर आप मां लक्ष्मी की लाल रंग की और भगवान गणेश की पीले रंग की मूर्ति लें। पूजा के लिए यह दोनों ही रंग बेहद शुभ होते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com