भाई दूज पर बंद किए गए केदारनाथ मंदिर के कपाट; जानें 6 महीने कहां विराजेंगे बाबा केदार, क्या है वजह?

Baba Kedarnath Dham: केदारनाथ मंदिर के कपाट भाई दूज पर ही क्यों बंद किए जाते हैं? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता, बाबा केदार का शीतकालीन निवास ऊखीमठ और महाशिवरात्रि पर कपाट खुलने की परंपरा।
Kedarnath Temple Winter Closure: Why Doors Close on Bhai Dooj
केदारनाथ मंदिर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भाई दूज के दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद होते है केदारनाथ मंदिर के कपाट

  • सर्दियों में ऊखीमठ में विराजते हैं बाबा केदार

  • महाभारत काल से जुड़ी है केदारनाथ के कपाट बंद होने की परंपरा

  • महाशिवरात्रि पर तय होती है केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

Kedarnath Temple Closing Rituals On Bhai Dooj: उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम मंदिर के बारें में कौन नहीं जानता होगा। बाबा की ख्याती इतनी दूर तक फैली है कि हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचते हैं। गर्मियों में बाबा केदार के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन सर्दियों की शुरुआत होते ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

खास बात यह है कि हर साल भाई दूज के दिन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद करने की परंपरा है। इसके बाद बाबा केदार छह महीने तक अपने शीतकालीन निवास ऊखीमठ में विराजते हैं। आखिर भाई दूज पर ही क्यों बंद किए जाते हैं बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट और इस दौरान कहां होती है भगवान शिव की पूजा? आइए जानते हैं इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

Kedarnath Temple Winter Closure: Why Doors Close on Bhai Dooj
Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर अपने भाई को तिलक नहीं लगा पाईं तो क्या करें? जानें नारियल का महत्व

भाई दूज पर ही क्यों बंद होते हैं केदारनाथ धाम के कपाट?

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद करने के लिए भाई दूज का दिन परंपरागत रूप से निर्धारित किया जाता है। इसके पीछे धार्मिक मान्यताएं और पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। एक मान्यता का संबंध महाभारत काल से है।

कहा जाता है कि महाभारत युद्ध समाप्त होने के बाद पांडव अपने पापों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव की तलाश में हिमालय पहुंचे थे। इस यात्रा में द्रौपदी भी उनके साथ थीं। मान्यता है कि पांडवों ने केदारनाथ में भगवान शिव की आराधना की थी और भाई दूज के दिन अपने पितरों के लिए तर्पण किया था। इसके बाद पांडवों को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ।

सर्दियों में क्यों बंद कर दिए जाते हैं मंदिर के कपाट?

केदारनाथ धाम समुद्र तल से लगभग 3,584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां सर्दियों में मौसम बेहद कठोर हो जाता है। तापमान शून्य से नीचे चला जाता है और भारी बर्फबारी के कारण मंदिर परिसर के साथ आसपास के रास्ते भी बर्फ से ढक जाते हैं।

ऐसे मौसम में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए मंदिर तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता है। इसी कारण शीतकाल शुरू होने से पहले भाई दूज के दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के अनुसार मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

Kedarnath Temple Winter Closure: Why Doors Close on Bhai Dooj
Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर बहने अपने भाई को तिलक लगाते समय जरूर पढ़ें ये मंत्र, जानें अर्थ और शुभ मुहूर्त

कपाट बंद होने के बाद कहां विराजते हैं बाबा केदार?

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना बंद नहीं होती। बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली को विधि-विधान के साथ केदारनाथ धाम से ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर लाया जाता है।

ऊखीमठ को भगवान केदारनाथ का शीतकालीन गद्दीस्थल माना जाता है। यहां अगले छह महीने तक बाबा केदार की नियमित पूजा और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं। इस दौरान श्रद्धालु ऊखीमठ पहुंचकर भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर तय होती है कपाट खुलने की तिथि

सर्दियों में छह महीने तक ऊखीमठ में विराजने के बाद बाबा केदार के धाम में दोबारा दर्शन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि और शुभ मुहूर्त की घोषणा होती है।

इसके बाद गर्मियों में विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। इस तरह बाबा केदार की पूजा सालभर जारी रहती है। गर्मियों में भक्त केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं, जबकि सर्दियों में ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करते है।