-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Kanwar Yatra 2026 First Time Pilgrims Rules For Successful Kanwar Yatra
Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा में जाने वाले नोट कर लें ये नियम, वरना बेकार जाएगी आपकी साधना
- Written By: सीमा कुमारी
Kanwar Yatra 2026 Puja Rules: अगर आप पहली बार कांवड़ यात्रा 2026 पर जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। जानिए कांवड़ यात्रा के प्रमुख नियम, क्या करें और क्या न करें।

कांवड़ यात्रा (सौ.AI)
First Time Kanwar Yatra Rules : 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है और इसी दिन से कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो जाती है। शिव भक्तों को कांवड़ यात्रा का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल सावन के महीने में लाखों शिवभक्त भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने के लिए कांवड़ यात्रा पर निकलते है।
यदि आप पहली बार कांवड़ यात्रा 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, तो केवल भक्ति ही पर्याप्त नहीं है। यात्रा के दौरान कुछ धार्मिक नियमों और परंपराओं का पालन करना भी बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं पहली बार कांवड़ लेने वाले श्रद्धालुओं को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और इसकी धार्मिक मान्यता क्या है।
कांवड़ियों को रखना होता है इन नियमों का ध्यान
-
कांवड़ को कभी जमीन पर न रखें
कांवड़ियों को यात्रा के दौरान कांवड़ की पवित्रता का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। गंगाजल से भरी कांवड़ को भूलकर भी सीधे धरती या जमीन पर न रखें। अगर विश्राम करना हो या लघुशंका यानी शौचालय के लिए जाना हो, तो कांवड़ को किसी स्टैंड, ऊंचे स्थान या पेड़ पर टिका दें। जमीन पर स्पर्श होते ही कांवड़ खंडित मानी जाती है।
-
संकल्प लेकर ही करें यात्रा
कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले भगवान शिव का नाम जपते हुए संकल्प लेना शुभ माना जाता है। यात्रा के दौरान उसी संकल्प का पूरी श्रद्धा और निष्ठा से पालन करना चाहिए।
-
खान-पान और नशा से पूरी तरह दूर
कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें। कांवड़ लेने जाने वाले प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा, तंबाकू और किसी भी प्रकार के नशे से पूरी तरह दूर रहें। कुछ लोग भांग या अन्य नशे का सेवन करते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार इसे वर्जित माना गया है।
-
साफ-सफाई का भी रखें ख़ास ख्याल
कांवड़ यात्रा के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन के अलावा, खुद की सफाई के साथ-साथ आसपास के वातावरण को भी साफ रखें। प्लास्टिक या कचरा इधर-उधर न फेंकें और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता भी बनाए रखें।
यह भी पढ़ें- Lord Shiva: जुलाई में किस दिन पड़ रहा है दूसरा रवि प्रदोष? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को झूठ और विवाद से बचना चाहिए। कांवड़ यात्रा के दौरान केवल पैदल चलने का नाम नहीं है, बल्कि यह आत्मसंयम का भी अभ्यास है। इसलिए यात्रा के दौरान क्रोध, किसी को बुरा बोलना, झूठ और विवाद से बचना चाहिए। बस हर समय भगवान शिव का नाम जपना शुभ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva: जुलाई में किस दिन पड़ रहा है दूसरा रवि प्रदोष? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि
प्रयागराज में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा 16 पहियों वाला नंदी घोष रथ
आगरा में नंदीघोष रथ पर विराजे भगवान जगन्नाथ: श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी, भक्ति में डूबा पूरा शहर
-
पहनावा और शारीरिक शुद्धता
पूरे सफर में नंगे पैर चलना अनिवार्य माना जाता है। भगवा या सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। अगर रास्ते में शौच जाना पड़े, तो उसके बाद गंगाजल से स्नान या आचमन करके खुद को पवित्र करना जरूरी है। इस दौरान बाल और नाखून नहीं काटे जाते ।
Kanwar yatra 2026 first time pilgrims rules for successful kanwar yatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती के J&D मॉल की बदहाली पर मनपा सख्त, बिल्डर को सुधार कार्य शुरू करने की चेतावनी
Jul 17, 2026 | 05:50 PMKanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा में जाने वाले नोट कर लें ये नियम, वरना बेकार जाएगी आपकी साधना
Jul 17, 2026 | 05:49 PMPM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह
Jul 17, 2026 | 05:47 PMमुरैना: सगाई से नाराज 17 वर्षीय किशोरी ने पुल से कूदकर क्वारी नदी में लगाई छलांग; दूसरे दिन मिला किशोरी का शव
Jul 17, 2026 | 05:37 PMकांग्रेस नेता ने आमिर खान को बताया डरपोक! सोनम वांगचुक पर दिए बयान पर हुसैन दलवई ने एक्टर को दे दी नसीहत
Jul 17, 2026 | 05:22 PMवंदे मातरम का विरोध करने वाले देश की भावना का सम्मान नहीं करते, भाजपा विधायक राम कदम का विपक्ष पर बड़ा हमला
Jul 17, 2026 | 05:19 PM1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PMवीडियो गैलरी

‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM














