-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Just Follow These 5 Vastu Remedies On Sarva Pitru Amavasya
सर्वपितृ अमावस्या को बस कर लें वास्तु के ये 5 उपाय, पितृदोष से मिलेगा छुटकारा, पितरों का मिलेगा आशीष
- Written By: सीमा कुमारी
Amavasya: सर्वपितृ अमावस्या से पितृपक्ष का समापन हो जाता है। जो इस बार 21 सितंबर को हो रहा है। इस दिन पितृपक्ष का समापन होता है और श्राद्ध, तर्पण तथा पिंडदान जैसे कर्मकांडों का अंतिम दिन माना जाता है।

सर्वपितृ अमावस्या पर करें वास्तु के ये 5 सरल उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Sarva Pitru Amavasya 2025 Actual Date: सनातन परंपरा में आश्विन मास की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। ज्योतिषयों के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या से पितृपक्ष का समापन हो जाता है। जो इस बार 21 सितंबर को हो रहा है। इस दिन पितृपक्ष का समापन होता है और श्राद्ध, तर्पण तथा पिंडदान जैसे कर्मकांडों का अंतिम दिन माना जाता है।
मान्यता है कि इस दिन पितरों को श्रद्धा और विधिवत पूजा के साथ विदाई दी जाती है। कहा जाता है कि, जिन लोगों को अपने पितरों के निधन की तिथि यानी डेट ज्ञात नहीं होती, वे इसी दिन सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध कर सकते हैं। यही कारण है कि यह दिन पूरे वर्ष में सबसे महत्वपूर्ण पितृ तिथि मानी जाती है।
इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस दिन कुछ वास्तु उपाय आजमाएंगी तो आपके जीवन का कोई भी पितृ दोष दूर हो सकता है। आइए जानें उन आसान वास्तु उपायों के बारे में यहां विस्तार से।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
Nail Cutting Astrology: नाखून काटने का सबसे शुभ दिन कौन सा? जानें किस दिन काटना माना जाता है शुभ-अशुभ
Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
सर्वपितृ अमावस्या पर करें वास्तु के ये 5 सरल उपाय:
-
पीपल के पेड़ तले दीपक जलाएं
ज्योतिषयों के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाना बड़ा शुभ होता है। कहा जाता है कि पीपल के पेड़ पर पितरों और देवताओं का वास माना जाता है। इसके लिए आप सर्वपितृ अमावस्या को शाम के समय सूरज ढलने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। यही नहीं ऐसा करने से आपके पितृ दोषों को दूर करने में भी मदद मिलती है। यदि आप प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाती हैं तब भी आपको सभी पितृ दोषों से मुक्ति मिल सकती है।
-
कौओं और गाय को भोजन खिलाएं
ज्योतिष की मानें तो कौए को पितरों का संदेशवाहक माना जाता है। यदि आप सर्वपितृ अमावस्या के दिन सुबह-सुबह कौओं को भोजन और जल अर्पित करें साथ ही, गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं तो इससे आपके घर के सभी वास्तु और पितृ दोष दूर हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि आपके ऐसा करने से पितर प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं और परिवार के सभी संकट दूर करते हैं।
-
दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं
कहते हैं, दक्षिण दिशा को यम और पितरों की दिशा माना जाता है। यदि आप सर्वपितृ अमावस्या को शाम के समय घर की दक्षिण दिशा में घी का दीपक जलाएं और साथ में पूर्वजों की शांति की प्रार्थना करें तो पितृ दोषों से मुक्ति मिल सकती है।
यदि आप दीपक के साथ कपूर के कुछ टुकड़े भी जलाएं तो आपको इसके लाभ मिलेंगे। यह उपाय पितरों को प्रसन्न करता है और घर के सभी नकारात्मक प्रभावों को दूर करता है।
-
मुख्य द्वार पर चारमुखी दीपक जलाएं
सर्वपितृ अमावस्या पर मुख्य द्वार पर चारमुखी दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इसे चारों दिशाओं में रोशनी फैलाने वाला दीपक कहा गया है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पितृ दोष दूर होता है।
ये भी पढ़ें-शुक्र प्रदोष की विधिवत पूजा से मिलेगी महादेव शिव जी की विशेष कृपा, जानिए प्रदोष का समय
-
घर का ईशान कोण साफ करें
घर के ईशान कोण को ईश्वर का स्थान माना जाता है और सर्वपितृ अमावस्या के ठीक अगले दिन से ही शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। इसी वजह से यदि आप उस दिन घर के ईशान कोण को यानी उत्तर-पूर्व दिशा को साफ करती हैं तो इससे आपके घर के वास्तु दोष दूर हो सकते हैं। यही नहीं इस उपाय से पूर्वज भी प्रसन्न होते हैं और घर में समृद्धि बनी रहती है।
Just follow these 5 vastu remedies on sarva pitru amavasya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














