-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- It Is Very Auspicious To Donate These Things On The Day Of Mahashivratri
महाशिवरात्रि के दिन अवश्य करें 5 वस्तुओं का दान, जानिए इसके क्या होंगे लाभ
- Written By: सीमा कुमारी
महाशिवरात्रि पर कुछ चीजों का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। और भक्त पर कृपा बरसाते है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन किन चीजों का दान करना शुभ हो सकता है।

महाशिवरात्रि के दिन दान करना बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2025 : सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ा महत्व रखता है। शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का महापर्व 26 फरवरी बुधवार को पूरे देश भर में मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त शिव मंदिरों में जाकर भगवान शिव शंकर का जलभिषेक करने के साथ कुछ चीजों का दान भी करते हैं।
मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर कुछ चीजों का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। और भक्त पर कृपा बरसाते है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन किन चीजों का दान करना शुभ हो सकता है।
महाशिवरात्रि के दिन इन चीजों का दान करना बड़ा शुभ :
सम्बंधित ख़बरें
मनचाहा वर के लिए ‘जया पार्वती व्रत’ में करें विधिवत पूजा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसकी महिमा
Sawan 2026: सावन में इस विशेष फूल से खुलेगा आपकी किस्मत का द्वार! भोलेनाथ की बरसेगी कृपा
First Kanwar Yatra: कौन था दुनिया का पहला कांवड़िया? जानिए किसने चढ़ाया था सबसे पहले भोलेनाथ पर जल
Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा में जाने वाले नोट कर लें ये नियम, वरना बेकार जाएगी आपकी साधना
दूध का दान
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, इस दिन दूध का दान करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इतना ही नहीं, इस दिन दूध का दान करने से कुंडली का चंद्र ग्रह भी मजबूत होता है। अगर,भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त करना चाहते है तो इस दिन दूध का दान करना न भूलें।
काले तिल का दान
महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान अवश्य करना चाहिए। महाशिवरात्रि पर काले तिल का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। कहते हैं कि इस दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से पितृदोष से राहत मिलती है। इसके अलावा, इस दिन काले तिल का दान करने से शनिदोष भी समाप्त होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव शनि देव के गुरु माने गए हैं।
घी का दान
महाशिवरात्रि के दिन घी का दान अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।
वस्त्रों का दान
महाशिवरात्रि के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वस्त्रों का दान करने से घर में धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।
महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
जल का दान
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन शिवजी जो जल अर्पित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और रोग-शोक दूर होते है। इसके अलावा, इस दिन लोगों को जल पिलाना या उसका दान करना काफी शुभ होता है।
It is very auspicious to donate these things on the day of mahashivratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘रामायणम्’ इवेंट में अरुण गोविल ने भावुक किस्सा सुनाया, नमित मल्होत्रा ने बताई फिल्म बनाने की बड़ी वजह
Jul 18, 2026 | 09:58 PMNICL Assistant Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ₹53,000 शुरुआती सैलरी
Jul 18, 2026 | 09:55 PMSAIL Apprentice Recruitment 2026: 1110 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 18, 2026 | 09:46 PMसरकार को समाधान खोजना था, वे अस्पताल ले गए… भाजपा सरकार पर भड़के कांग्रेस नेता हुसैन दलवई
Jul 18, 2026 | 09:38 PMBOB Apprentice Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी की चयन सूची, अब पूरे करने होंगे ये 3 जरूरी चरण
Jul 18, 2026 | 09:36 PMरेपिस्ट कुलदीप सेंगर का समर्थन कर चुकीं, अब दीपके पर फेंकी स्याही, कौन हैं बरखा त्रेहन?
Jul 18, 2026 | 09:33 PMडॉक्टरों से मारपीट मामला: शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बड़ा झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द की जमानत
Jul 18, 2026 | 09:28 PMवीडियो गैलरी

ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM














