विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन घी, नमक और इन वस्तुओं के दान से दूर होंगी जीवन की कठिनाइयां, जानिए विभिन्न चीजों के दान का विशेष महत्व

संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी के निमित्त व्रत और पूजा-अर्चना करने और कुछ विशेष चीजों का दान करने से विघ्नहर्ता सभी संकटों को दूर करते हैं और बिगड़े काम बन जाते है।
विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन घी, नमक और इन वस्तुओं के दान से दूर होंगी जीवन की कठिनाइयां, जानिए विभिन्न चीजों के दान का विशेष महत्व
विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन दान करना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Vikat Sankashti Chaturthi: वैशाख माह में पड़ने वाली विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत इस बार 16 अप्रैल के दिन मनाई जा रही है। धार्मिक मन्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी के निमित्त व्रत और पूजा-अर्चना करने और कुछ विशेष चीजों का दान करने से विघ्नहर्ता सभी संकटों को दूर करते हैं और बिगड़े काम बन जाते है। आइए जानते है विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन इन चीजों का दान करना शुभ :

काले तिल

काले तिल का दान संकष्टी चतुर्थी पर बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसमें अनेक देवताओं का वास होता है और इसका दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह शरीर को स्वस्थ और बच्चों को दीर्घायु प्रदान करता है।

गुड़

गुड़ का दान करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती है। यह भाग्य को मजबूत करने में भी सहायक माना जाता है।

घी और नमक

घी का दान स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसे शुभ फलदायी माना गया है और नमक का दान जीवन में सुख-समृद्धि लाता है और बुरी नजर से बचाता है।

अनाज

गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज का दान करना बहुत पुण्य का कार्य है। आप अपनी क्षमतानुसार चावल, गेहूं या कोई अन्य अनाज दान कर सकते हैं।

जानिए क्या है दान का महत्व

अगर आप विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन दान करने की सोच रहे हैं तो दान करते समय मन में श्रद्धा और भक्ति का भाव रखना महत्वपूर्ण है। अपनी क्षमतानुसार दान करें और जरूरतमंदों की सहायता करें। ऐसा करने से भगवान गणेश की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। इसके अलावा जीवन में आने वाले कष्टों से भी छुटकारा मिलेगा।

विकट संकष्टी चतुर्थी में बन रहे कई शुभ योग

ज्योतिषियों की मानें तो, विकट संकष्टी चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग दिन भर है। इसके साथ ही भद्रावास योग का भी संयोग है।

इस शुभ अवसर पर शिववास योग का भी संयोग है। इस दिन देवों के देव महादेव कैलाश पर विराजमान रहेंगे। इन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com