-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- In Which Direction Should The Lamps Be Lit On Diwali
दीवाली पर किस दिशा में जलाएं दीए, जानिए चारों दिशा का अलग महत्व
- Written By: सीमा कुमारी
हिन्दू धर्म में दीया जलाने का बहुत अधिक महत्व है। दीया जलाने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। जहां एक ओर पूजा-पाठ के दौरान दीया जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। अगर दीया जलाते समय दिशा का ध्यान रखा जाए तो घर पर शुभ लक्ष्मी और सौभाग्य दोनों दस्तक देती है।

दीवाली पर किस दिशा में जलाएं दीए
Diwali 2024:दीपोत्सव का महापर्व दीपावली जल्द आने वाली हैं। दिवाली का त्योहार प्रकाश और खुशियों का त्योहार है। दीपक जलाकर हम न केवल अपने घर-आंगन को रोशन करते हैं, बल्कि अपने मन और जीवन को भी प्रकाशित करते हैं।
दीपावली पर दीये जलाने की परंपरा त्रेता युग में शुरू हुई थी, जब प्रभु राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। इस शुभ अवसर पर अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया था।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, दीपावली पर दीया जलाने के कुछ नियम होते हैं, जिसका अगर आप पालन करेंगे, तो आपके घर पर शुभ लक्ष्मी और सौभाग्य दोनों दस्तक देंगे। तो, आइए जानते हैं दीपावली में आपको दीया किस दिशा में जलाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
दिशाओं के अनुसार दीया जलाने से मिलते है कई लाभ
पूर्व दिशा
हिंदू धर्म में पूर्व दिशा को सूर्य देव की दिशा मानी जाती है। पूर्व दिशा में दीया जलाने से मानसिक शांति और ज्ञान की प्राप्ति होती है। यह दिशा शिक्षा और आत्मिक विकास, स्वास्थ्य लाभ और बुद्धि में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
उत्तर दिशा
उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर देव की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दीपक जलाने से धन का लाभ होता है और घर में समृद्धि आती है। यह दिशा वित्तीय स्थिरता और व्यावसायिक सफलता के लिए उत्तम मानी जाती है।
दक्षिण दिशा
दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। यह दिशा हमारे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए महत्वपूर्ण है।
पश्चिम दिशा
पश्चिम दिशा में दीया जलाने से जीवन में स्थिरता और संतुलन प्राप्त होता है और यह दिशा हमारे कर्मों और कार्यों में सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पश्चिम दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। अगर आप इस दिशा में दीया जलाते हैं, तो पितरों का आशीर्वाद मिलता है और घर में शांति बनी रहती है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, दीपावली के दिन घर के प्रवेश पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले मुख्य द्वार की साफ-सफाई कर दोनों तरफ स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। दीपक जलाने के लिए गाय के घी या तिल के तेल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं, जिससे दरिद्रता का वास नहीं रहता।
In which direction should the lamps be lit on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Health Tips: रात के खाने के तुरंत बाद की ये छोटी-सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानिए 10 मिनट का बड़ा राज
Aug 06, 2026 | 09:11 PMJSSC JILCCE Recruitment 2026: झारखंड में 326 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Aug 06, 2026 | 09:10 PMBLA के खौफ से थर्राई पाकिस्तानी सेना! ऑटोमैटिक हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, 200 वाहनों में लगाई आग
Aug 06, 2026 | 09:07 PMजेन-जी एंटी-नेशनल नहीं! छात्र आंदोलनों पर बोले मोहन भागवत- अगर भरोसा करना पड़े तो युवाओं पर करूंगा
Aug 06, 2026 | 09:06 PMRTRMH में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त को होगा वॉक-इन इंटरव्यू; ₹67,700 मिलेगी सैलरी
Aug 06, 2026 | 08:59 PMक्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PMExplainer: क्या है ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना? एथेनॉल की तरह CNG-PNG में मिलाई जाएगी बायोगैस, 10 बड़ी बातें
Aug 06, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














