विवाह में हो रही है देरी, तो इस नवरात्रि 28 सितंबर को कर लें ये उपाय, बन जाएंगे शुभ योग!

Shardiya Navratri Upay:28 सितंबर को नवरात्रि महापर्व का छठा दिन बड़ा शुभ है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा-अर्चना करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है तो आइए इस दिन से जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय जानते हैं।
विवाह में हो रही है देरी, तो इस नवरात्रि 28 सितंबर को कर लें ये उपाय, बन जाएंगे शुभ योग!
28 सितंबर को करें यह खास उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shardiya Navratri 2025 Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व सबसे शुभ एवं पावन दिनों में जाना जाता है। इस पर्व के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि, मां दुर्गा की साधना और आराधना करने से हर तरह की बाधा और संकट दूर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से नवरात्रि में मां की भक्ति करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 28 सितंबर 2025 को इसका सातवां दिन होगा, जिस दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाएगी। वैसे सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना की जाती है। लेकिन, इस बार नवरात्रि में एक तिथि दो दिन पड़ने के कारण 28 सितंबर को सातवां व्रत रखा जाएगा।

ज्योतिषियों के अनुसार, अगर आपके विवाह में अड़चनें या देरी आ रही है तो 28 सितंबर का दिन बेहद शुभ हो सकता है। कहते हैं, इस दिन किए गए उपाय से शादी में हो रही रुकावटें दूर हो सकती हैं और शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

शारदीय नवरात्रि में 28 सितंबर को करें यह खास उपाय

  • शारदीय नवरात्रि के 28 सितंबर को शादी में हो रही रुकावटें दूर करने के लिए प्रातः स्नान आदि करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद घर के मंदिर या पूजा स्थल पर मां कात्यायनी की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर मां कात्यायनी को पीले फूल, पीली चूड़ियां, हल्दी और केसर अर्पित करें।
  • अब मां दुर्गा को शुद्ध घी का दीपक जलाएं और धूप-दीप से आरती करें।

 इस मंत्र को कम से कम 108 बार जपें

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः

पूजा के बाद कन्याओं को खीर या हलवा खिलाएं और उन्हें उपहार दें। मां दुर्गा को सात लाल या पीले फूल चढ़ा सकते हैं, एक पीले कपड़े में थोड़ा सिंदूर और कुछ सुपारी बांधकर देवी को अर्पित कर सकते हैं।

इन उपायों को करने से मिलते हैं ये लाभ

ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के इस दिन विशेष पूजन और उपाय करने से देव बाधाएं समाप्त होती हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। ज्योतिष बताते हैं कि, जो भी अविवाहित कन्या या युवक विवाह में देरी का सामना कर रहे हैं, उन्हें यह उपाय विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। मां कात्यायनी की कृपा से गृहस्थ जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com