- Hindi News »
- Religion »
- How Can One Avail The Divine Experience Of Mahakumbh Without Going To Prayagraj
प्रयागराज न जा सकें, तो घर पर भी मिल सकता है महाकुंभ स्नान का पुण्य-लाभ, जानिए इसके लिए किन विधियों का पालन करें
महाकुंभ एक ऐसा धार्मिक उत्सव है जहां लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने की कामना करते हैं। लेकिन, बता दें अगर आप महाकुंभ नही जा पा रहे हैं, तो भी आप इन उपायों को अपनाकर पुण्य अर्जित कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

महाकुंभ, (सौ.सोशल मीडिया)
Mahakumbh 2025: महाकुंभ हिंदू धर्म के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। जो इस समय देश में चल रहा हैं। जहां लाखों श्रद्धालु श्रद्धा की डुबकी लगाने देश-विदेश से पहुंच रहे हैं। जिसकी शुभारंभ पौष पूर्णिमा से हो चुका है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ का पावन पर्व 26 फरवरी 2025 तक चलेगा।
आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों में अब तक करीब 8 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु गंगा-यमुना के पावन संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ बटोर चुके हैं और करोड़ों लोग धीरे-धीरे जाने की अवस्था में है।
चूंकि इस बार का कुंभ 144 साल के बाद आयोजित हो रहा है तो हर किसी की इच्छा है कि इस अवसर को हाथ से न जाने दिया जाए। इसके चलते क्या देसी, क्या विदेशी सभी लोगों में महाकुंभ के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
52 लाख छात्रों का इंतजार! कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, स्क्रूटनी का भी मिलेगा मौका
अतीक अहमद जैसा हाल होगा…शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, 3 मई से करने वाले हैं यात्रा
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत और 20 दबे; 1 किमी तक फैली जहरीली अमोनिया गैस
एक्सक्लूसिव: शंकराचार्य की गरिमा पर एक अभूतपूर्व चोट, स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद ने याद दिलाई पेशवाओं की परंपरा
आपको बता दें, हम में से कई लोग समय, स्वास्थ्य या अन्य कारणों से प्रयागराज नहीं जा पाते है। लेकिन, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप महाकुंभ के दिव्य अनुभव और पुण्य का लाभ नहीं उठा सकते हैं। ज्योतिष और धर्म के कुछ सरल उपायों के द्वारा भी आप घर बैठे भी इस पवित्र अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते है इस बारे में-
प्रयागराज गए बिना ऐसे ले सकते हैं महाकुंभ का अनुभव
घर में इस विधि से कर लें कुंभ स्नान
ज्योतिष के अनुसार, प्रयागराज गए बिना घर पर ही महाकुंभ का अनुभव का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको घर के आसपास कोई पवित्र और स्वच्छ नदी बहती है तो आप वहां जाकर भी कुंभ स्नान कर सकते हैं। इससे आपको महाकुंभ के दिव्य अनुभव और पुण्य का लाभ मिल सकता हैं।
इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त यानी कि सुबह 4 से 6 बजे के बीच उठें। नित्यक्रिया के पश्चात आप पानी में गंगाजल मिलाएं और फिर मां गंगा का स्मरण करते हुए स्नान शुरू कर दें। स्नान के दौरान मां गंगा का जाप करना आवश्यक होता है। अमृत स्नान का पुण्य पाने के लिए नहाते वक्त शैंपू, साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
इन चीजों के सेवन का करें परहेज
कहते हैं, जिस दिन आप घर पर रहकर पावन स्नान करें, उस दौरान आप तामसिक भोजन से पूरी तरह दूरी बना लें। यहां तक कि आप उस दिन लहसुन-प्याज से बना हुआ भोजन भी न खाएं। साथ ही ज्यादा तला-भुना और चिकनाई वाले तेल से भी परहेज करें।
आपको बता दें, इन चीजों के अलावा अपने मन को भी शुद्ध बनाए रखें और शराब, बीड़ी- सिगरेट, गुटखा समेत नशे की तमाम चीजों को खुद को दूर कर लें।
इन चीजों का दान करना न भूलें
जिस दिन आप घर में रहकर कुंभ स्नान करें तो उसके पश्चात जरूरतमंदों को दान देना न भूलें। असल में कुंभ स्नान दान-पुण्य के बिना अधूरा है। इसलिए आप स्नान के पश्चात जरूरतमंदों को गरम कपड़े, भोजन, धन या उनकी जरूरत से जुड़ी वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
कहते हैं, ऐसा करने से जातक को महाकुंभ के समान ही पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और प्रयागराज जाए बिना भी मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है।
How can one avail the divine experience of mahakumbh without going to prayagraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक मामले का आरोपी नासिक से गिरफ्तार, पुलिस से बचने बदला था हुलिया
May 12, 2026 | 04:29 PMGoogle Translate के 20 साल पूरे, दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रांसलेट हुआ Thank You
May 12, 2026 | 04:28 PMसच हुई भविष्यवाणी और मिल गया इनाम! कौन हैं ज्योतिष राधान पंडित, जिन्हें CM विजय ने बनाया अपना OSD?
May 12, 2026 | 04:25 PMदेश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
May 12, 2026 | 04:22 PMMP STF का बड़ा एक्शन! हरियाणा से दबोचा गया हैरी बॉक्सर गैंग का कैशियर आशीष यादव; ऐसे चला रहा था पूरा नेटवर्क
May 12, 2026 | 04:18 PMबॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, अल्पसंख्यक स्कूलों में शिक्षकों के लिए TET जरूरी नहीं, लापरवाह अफसरों को दी चेतावनी
May 12, 2026 | 04:14 PMएक बार फिर पुराने अंदाज में दिखाई देंगे Akshay Kumar, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, जानें पूरी अपडेट
May 12, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM














