

Hariyali Amavasya Par Kya Lagayen : आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को हरियाली अमावस्या मनाया जा रहा है। यह शुभ दिन पितरों और महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अवसर पर पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पूर्वजों का आशीर्वाद भी मिलता है। साथ ही इस दिन पेड़-पौधे भी लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को तृप्त करने के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए।
धर्म शास्त्रों के अनुसार, हरियाली अमावस्या के दिन पीपल का पेड़ लगाना शुभ बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है।
बताया जाता है कि, हरियाली अमावस्या के दिन पीपल का पेड़ लगाने से व्यक्ति की कुंडली में से पितृ दोष की समस्या दूर होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
पीपल पेड़ के अलावा, तुलसी का पौधा भी हरियाली अमावस्या पर लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर के आंगन या उत्तर दिशा में लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहने की धार्मिक मान्यता है।
हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ को दीर्घायु और वंश वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस पेड़ की पूजा और परिक्रमा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती हैं और व्यक्ति के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन बरगद का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। इस पेड़ को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
हरियाली अमावस्या के दिन बेलपत्र का पौधा भी लगाने से महादेव की कृपा से पितरों को जन्म-मरण के चक्र से छुटकारा मिलता है। इस पौधे में उत्तर-पूर्व दिशा या पूर्व दिशा में लगाया जा सकता है।
भगवान शिव और शनिदेव को शमी प्रिय माना जाता है। हरियाली अमावस्या पर शमी का पौधा लगाने से साढ़ेसाती, ढैया और शनि संबंधी दोषों का प्रभाव कम होने की मान्यता है।