आर्थिक तंगी और ग्रह दोषों से मुक्ति के लिये सावन में इन चीजों का करें दान

ज्योतिष-शास्त्र में सावन माह के दौरान विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी समेत सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में कुछ चीजों का दान अवश्य करें।
Donate these things in Saavan,
(सौजन्य सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

करोड़ों शिव भक्तों की आस्था का पावन पर्व सावन माह 22 जुलाई 2024 से शुरू हो चुका है। इस महीने में भगवान शिव की श्रद्धा भाव से पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही, सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्ट से मुक्ति मिलती है।

ज्योतिष-शास्त्र में सावन के दौरान विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी समेत सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में कुछ चीजों का दान अवश्य करें। ऐसे में आइए जान लीजिए इन चीजों के बारे में-

तांबे या चांदी का दान

सावन माह महादेव का प्रिय माह है। ऐसे में इस दौरान तांबे या चांदी के बने सांपों की जोड़ी का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मंदिर में इनका दान करने से ग्रह-दोष से मुक्ति मिलती है।

दूध का दान

सावन सोमवार के दिन दूध का दान करना विशेष फलदायी माना जाता है, क्योंकि इस दिन दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। साधक अभिषेक किया हुआ दूध गरीबों को दान भी कर सकते हैं। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है।

गुड़ का दान

देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन में गरीबों को गुड़ का दान करें। मान्यता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती है।

रुद्राक्ष का दान

सावन सोमवार के दिन रुद्राक्ष का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको शारीरिक व मानसिक कष्ट से छुटकारा मिलता है। साथ ही आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।

चावल का दान

सावन सोमवार के दिन चावल या फिर चावल और दूध से बनी खीर का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सफलता के लिए बंद पड़े सभी मार्ग खुलते हैं।

सफेद वस्त्र का दान

सावन सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब को सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही चंद्र देव और भगवान शिव की भी कृपा मिलेगी।

लेखिका- सीमा कुमारी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com