चैत्र नवरात्रि महानवमी की तिथि आज हो रही है आरंभ, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और माता रानी को प्रसन्न करने के विशेष उपाय

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी होता है। जो इस बार 6 अप्रैल को है। ऐसे में महानवमी के दिन कुछ आसान उपाय करने से आप माता भगवती की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
चैत्र नवरात्रि महानवमी की तिथि आज हो रही है आरंभ, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और माता रानी को प्रसन्न करने के विशेष उपाय
महानवमी के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Chaitra Navratri 2025: 9 दिन की चैत्र नवरात्रि का समापन चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी महानवमी के दिन होने जा रहा है। इस दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा के साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है। आपको बता दें, साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की महानवमी 6 अप्रैल को है।

इस दिन कई शुभ योग भी बनने जा रहे हैं। सुलक्ष्मी, रवि पुष्य योग, बुधादित्य और मालव्य योग इस दिन बनेंगे। ऐसे में महानवमी के दिन कुछ आसान उपाय करने से आप माता भगवती की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

चैत्र नवरात्रि 2025 महानवमी

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हुई थी अब 6 अप्रैल 2025 को नवरात्रि की महानवमी पर समाप्ति होगी। चैत्र नवरात्रि पारण नवमी तिथि की समाप्ति तथा दशमी तिथि के आरम्भ होने पर किया जाता है।

इस साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 को रात 7.26 मिनट से शुरू होगी और 6 अप्रैल को रात 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी।

कब है चैत्र नवरात्रि का व्रत पारण

चैत्र नवरात्रि का व्रत पारण 6 अप्रैल को रात 7.22 मिनट के बाद किया जाएगा। इस समय नवमी तिथि समाप्त हो चुकी होगा। नवरात्रि का व्रत पारण करने से पहले कन्या भोजन और हवन जरुर करें, इसके बिना व्रत का पुण्य फल प्राप्त नहीं होता है।

महानवमी के दिन करें ये उपाय :

धन-प्राप्ति के लिए उपाय

महानवमी के दिन एक लाल कपड़े में नारियल, मिश्री और हल्दी मिलाकर अगर आप माता दुर्गा को अर्पित करते हैं तो आपको धन-धान्य की प्राप्ति जीवन में होती है। इस उपाय को आप पूजा के दौरान कर सकते हैं।

ग्रह-दोष से मुक्ति का उपाय

ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए आप महानवमी के दिन यह उपाय कर सकते हैं। आपको करना बस इतना है कि एक लाल कपड़े में 5 कौड़ियां बांधकर उसे तुलसी के पौधे के पास रख देना है। माना जाता है कि ऐसा करने से राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं, साथ ही अन्य ग्रह भी अच्छे परिणाम देने लग जाते हैं।

आरोग्य के लिए उपाय

अगर आप चाहते हैं कि घर के सभी लोग निरोग और स्वस्थ रहें तो महानवमी के दिन आपको आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) में माता दुर्गा का ध्यान करते हुए दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से घर के सभी लोग रोग मुक्त होते हैं।

वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपका वैवाहिक जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो तो आपको महानवमी के दिन सुहाग का सामान माता दुर्गा को अर्पित करना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com