- Hindi News »
- Religion »
- Do These Measures On The Day Of Annapurna Jayanti
अन्नपूर्णा जयंती के दिन भोग में चढ़ाएं केसर वाली खीर, भरा रहेगा धन-धान्य का भंडार, शनि दोष से छुटकारा के लिए करें यह उपाय
माँ अन्नपूर्णा को समर्पित अन्नपूर्णा जयंती के दिन किए गए कुछ उपायों से हमेशा अन्न के भंडार भरे रहते हैं और कभी भी खाने-पीने की कमी नहीं होती है।
- Written By: सीमा कुमारी

अन्नपूर्णा जयंती के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Annapurna Jayanti Upay: माँ अन्नपूर्णा को समर्पित अन्नपूर्णा जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष यह जयंती 15 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन अन्न एवं धन की देवी मां अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता पार्वती धरती पर मां अन्नपूर्णा के रूप में अवतरित हुई थी। मान्यता है कि इस दिन मां अन्नपूर्णा की विशेष पूजा करने से साधक को जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।
इसके अलावा इस दिन किए गए कुछ उपायों से हमेशा अन्न के भंडार भरे रहते हैं और कभी भी खाने-पीने की कमी नहीं होती है। आइए जानते है इस दिन किए गए कुछ उपायों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
आज अन्नपूर्णा जयंती के दिन करें इन विशेष चीजों का दान, माँ अन्नपूर्णा की कृपा से भरा रहेगा भंडार
अन्नपूर्णा जयंती पर रखें खास बातों का ध्यान,वरना पड़ जाएंगे अन्न-धन के लाले
दिसंबर के पहले हफ्ते इस दिन ‘अन्नपूर्णा जयंती’, जानिए पूजा का सटीक तिथि और शुभ मुहूर्त
अन्नपूर्णा जयंती की सही तिथि और शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा-विधि और इस पूजा की महिमा
अन्नपूर्णा जयंती के दिन करें ये उपाय
चूल्हे की पूजा
अन्नपूर्ण जयंती के दिन चूल्हे की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन चूल्हे की विधि- विधान से पूजा जरूर करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी और शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।
शनि दोष से मुक्ति
अगर कोई व्यक्ति शनि दोष से छुटकारा पाना चाहता है, तो उसे अन्नपूर्णा जयंती के दिन काले तिल के लड्डू बनाएं और किसी भी मंदिर में जाकर शनिदेव को अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
गाय को रोटी खिलाएं
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसर, अन्नपूर्णा जयंती के दिन चूल्हे की पूजा करने के बाद जो पहली रोटी बनाकर गौ माता को खिलाएं। इसके बाद दूसरी रोटी कुत्ते को और तीसरी रोटी कौए को खिलानी चाहिए।
मान्यता है कि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और हमेशा के लिए घर में वास करती हैं। इसके अलावा, व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं।
केसर वाली खीर का भोग लगाएं
अन्नपूर्णा जयंती के दिन मां अन्नपूर्णा को केसर वाली खीर का भोग लगाएं। उसके बाद पूरे परिवार के साथ घी से बने प्रसाद ग्रहण करें। ऐसा करने से मां बेहद प्रसन्न होती है। जिससे आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं रहती है।
करें इन चीजों का दान
अन्नपूर्णा जयंती के दिन जरूरतमंदों को अन्न का दान जरूर करना चाहिए। इस दिन अन्न का दान शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है और शुभ परिणाम भी मिलते हैं।
Do these measures on the day of annapurna jayanti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान की सरकार से भी ज्यादा ताकतवर IRGC, खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में खौफ का नया साया
Mar 03, 2026 | 08:42 AMईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग, हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Mar 03, 2026 | 08:30 AMक्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!
Mar 03, 2026 | 08:19 AMईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री
Mar 03, 2026 | 08:13 AMतालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट
Mar 03, 2026 | 08:10 AMईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
Mar 03, 2026 | 08:03 AMNewborn Sleep Hours: 24 घंटे में आपके शिशु को कितनी नींद की है जरूरत? रिसर्च में हुआ ये बड़ा खुलासा!
Mar 03, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














