गृहक्लेश और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए राम नवमी की रात करें ये विशेष उपाय, सबकुछ होने लगेगा ठीक!

शास्त्रों में बताया गया है कि राम नवमी के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुछ उपाय करता है, तो उसे देवी-देवताओं से मनचाहा वर भी मिल सकता है। आइए जानते हैं राम नवमी की रात करने वाले अचूक उपायों के बारे में।
गृहक्लेश और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए राम नवमी की रात करें ये विशेष उपाय, सबकुछ होने लगेगा ठीक!
राम नवमी की रात करें ये अचूक उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ram Navami 2025: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है, जो भगवान श्री राम को समर्पित है। पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि जो लोग राम नवमी के दिन मां दुर्गा के साथ-साथ राम जी की पूजा करते हैं, उन्हें अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है।

शास्त्रों में बताया गया है कि राम नवमी के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुछ उपाय करता है, तो उसे देवी-देवताओं से मनचाहा वर भी मिल सकता है। आइए जानते हैं राम नवमी की रात करने वाले अचूक उपायों के बारे में।

राम नवमी की रात करें ये अचूक उपाय :

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के उपाय

यदि आपकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, तो राम नवमी के दिन रात के समय किचन में चांदी की एक कटोरी में कपूर और लौंग को साथ में जलाएं। पूरी रात कटोरी को किचन में ही रहने दें और सुबह उसे गंगाजल से शुद्ध कर लें।

इस उपाय से आपको राम जी के साथ-साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही परिवार में चल रही पैसों की कमी से भी जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

गृह क्लेश से छुटकारा पाने के उपाय

घर में हर समय क्लेश रहता है या किसी न किसी कारण से परिवारवालों के बीच मनमुटाव रहते हैं, तो राम नवमी के दिन प्रात: काल और रात्रि में सच्चे मन से भगवान राम की पूजा करें। रात में सोने से पहले मंदिर में कपूर जलाएं।

कपूर के धुएं को अपने घर के हर कोने में फैला दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और घरवालों को मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही घर-परिवार में सुख और समृद्धि का वास होगा।

नेगेटिव एनर्जी से मुक्ति पाने के उपाय

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या किसी न किसी कारण आप समस्याओं से घिरे रहते हैं, तो राम नवमी के दिन सच्चे मन से भगवान राम और मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा करने के बाद रात में एक चांदी की कटोरी में देसी घी में कपूर डालें। फिर, उसे जलाएं। अब कटोरी को किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां से उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और घरवालों के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। इसके अलावा घरवालों के जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com