-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Do Not Keep These Things In Your Purse Even By Mistake Otherwise Lakshmi Will Go Away
पर्स में गलती भी न रखें ये चीजें, नहीं तो चली जाएंगी लक्ष्मी
- Written By: सीमा कुमारी
पर्स में लक्ष्मी की फोटो, हनुमान चालीसा जैसी चीजें रखना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन पर्स में कुछ चीज़ें रखने से नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है और धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

पर्स में गलती भी न रखें ये चीजें, नहीं तो चली जाएंगी लक्ष्मी
Vastu Jyotish Tips : हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में पर्स रखने के तरीके और उसमें रखी जाने वाली चीज़ों को लेकर विशेष बातें बताई जाती है।
कहते है पर्स में लक्ष्मी की फोटो, हनुमान चालीसा जैसी चीजें रखना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन पर्स में कुछ चीज़ें रखने से नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है और धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पर्स में क्या नहीं रखना चाहिए।
कटे-फटे नोट
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
ठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
पश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,पर्स में कभी भी कटे-फटे नोट नहीं रखने चाहिए। इससे पैसों का प्रवाह रुकता है और मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। यह वित्तीय समस्याओं का कारण बन सकता है।
दवाइयां
पर्स में दवाइयां रखना भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर डाल सकता है।
मृत व्यक्ति की तस्वीर
वास्तु के अनुसार, मृत व्यक्ति की तस्वीर दुख और नकारात्मकता को दर्शाती है। ऐसा माना जाता है कि यह आपके जीवन में नकारात्मकता ला सकती है और आपकी सफलता में बाधा डाल सकती है। इसलिए पर्स में मृत व्यक्ति की तस्वीर रखने से बचना चाहिए।
देवी-देवताओं की तस्वीर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी-देवताओं की तस्वीरें पवित्र और पूजनीय होती हैं। पर्स को लक्ष्मी माता का स्थान माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पर्स में इन तस्वीरों को रखना उनका अपमान करने जैसा है।
पुराने बिल और चाभी
पुराने बिलों का पर्स में होना भी शुभ नहीं माना जाता। इससे न केवल धन हानि हो सकती है, बल्कि यह मां लक्ष्मी के आशीर्वाद में कमी ला सकता है। दो से ज्यादा कागज नहीं रखने चाहिए। पर्स में चाबी रखने से पैसों की कमी हो सकती है। यह आर्थिक तंगी और नुकसान का संकेत माना जाता है।
उधार का धन
पर्स में उधार का धन रखने से कर्ज़ बढ़ सकता है। यह पर्स में वास्तु दोष उत्पन्न करता है, जो कि धन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
जानिये पर्स में क्या रखना चाहिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कुछ शुभ चीज़ें रखने से धन का प्रवाह बढ़ सकता है। पर्स में चांदी का सिक्का, कौड़ियां, चावल के दाने, गोमती चक्र, कुबेर यंत्र, मां लक्ष्मी की कागज़ की तस्वीर, तेज पत्ता, और लौंग रखना शुभ माना जाता है। यह सभी चीज़ें धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं।
मां लक्ष्मी की तस्वीर
श्री यंत्र
थोड़ा सा अक्षत
हनुमान चालीसा
वास्तु -शास्त्र के अनुसार, नोटों को पर्स में सलीके से रखना चाहिए। बड़े नोट पहले, छोटे नोट बाद में और सिक्के अलग रखने चाहिए। सिक्के और नोटों को एक साथ रखने से लक्ष्मी का वास नहीं होता।
साथ ही, पर्स में एक चुटकी चावल डालने से धन में स्थिरता बनी रहती है। इस प्रकार, पर्स में ध्यानपूर्वक रखी गई चीजें आपके जीवन में आर्थिक समृद्धि और सुख-शांति ला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : बादाम से ज़्यादा पावरफुल है यह ड्राई फ्रूट, हेल्थ के लिए है कई मायनों में बेहतरीन
Do not keep these things in your purse even by mistake otherwise lakshmi will go away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMतिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM










