Pitru Paksha: पितृपक्ष में घर आ जाएं ये 5 जीव तो न भगाएं, माना जाता है पितरों का सीधा आशीर्वाद

Pitru Paksha Signs: पितृपक्ष के दौरान घर या आसपास कुछ जीवों का दिखना शुभ संकेत माना जाता है। जानिए वे 5 जीव कौन से हैं, जिन्हें पितरों की कृपा से जोड़कर देखा जाता है।
Pitru Paksha Mein Ghar Aaye Jeev
पितृपक्ष(सौ.AI)
Published on: 
Updated on: 

Pitru Paksha Mein Ghar Aaye Jeev: सनातन हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है। यह समय अपने पूर्वजों यानी पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण एवं दान-पुण्य करने का होता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में विधि-विधान से किए गए इन कर्मों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि, पितृ पक्ष के दौरान घर के पास या दरवाजे पर कुछ विशेष जीवों का आना पितरों की प्रसन्नता और उनके आशीर्वाद का बहुत बड़ा शुभ संकेत माना जाता है। आइए जानते हैं ये कौन से जीव हैं।

पितृपक्ष में इन जीवों का घर के पास आना शुभ संकेत

कौवे का घर पर आना

पितृ पक्ष के दौरान घर के पास या दरवाजे पर कौवे का आना शुभ संकेत माना जाता हैं। गरुड़ पुराण में कौवे को पितरों का प्रतीक माना जाता है। पितृ पक्ष में घर की छत या आंगन में कौवे का आना संकेत है कि आपके पितर आपसे प्रसन्न हैं। इन्हें आदर के साथ भोजन कराना चाहिए।

काली चींटियां का आना

पितरों की प्रसन्नता और उनके आशीर्वाद का बहुत बड़ा शुभ संकेत घर में अचानक काली चींटियों का दिखाई देना भी बताया गया है। अगर घर में अचानक काली चींटियों का दिखाई दे तो इन्हें आटा और शक्कर मिला कर डालना चाहिए। कहते है ऐसा करने से पितृ दोष से तो मुक्ति मिलती ही है साथ ही पितृ कृपा भी होती हैं।

काले कुत्ते का दिखना

पितृ पक्ष के दौरान घर के पास या दरवाजे पर कौवे के अलावा काले कुत्ते का दिखना भी शुभ संकेत माना गया है। क्योंकि, कुत्ते को यमराज का दूत माना जाता है। घर के आसपास काले कुत्ते का दिखना या आना पितरों की संतुष्टि और शुभता का संकेत देता है। अगर पितृ पक्ष के दौरान घर के पास काले कुत्ते दिखाई दे तो उसे रोटी जरूर खिलाए।

घर के दरवाजे पर ​गाय का आना

यदि पितृपक्ष के दौरान आपके घर के दरवाजे पर कोई गाय आकर खड़ी हो जाए तो समझ जाएं कि आपके पितर आपसे प्रसन्न हैं। ऐसे में गाय माता को श्रद्धापूर्वक रोटी खिलाएं और उनका आशीर्वाद लें।

सांप का दिखना भी शुभ

पितृ पक्ष के दौरान घर के अंदर या आसपास सांप का दिखना भी शुभ माना जाता है। हालांकि, उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उसे नुकसान न पहुंचाएं।

Pitru Paksha Mein Ghar Aaye Jeev
Gajakesari Rajyog 2026: गुरु-चंद्र की युति से अक्टूबर में बनेगा गजकेसरी योग, करियर और धन पर पड़ेगा गहरा असर
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com