Dev Deepawali 2026: देव दीपावली पर काशी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानें कौन-से घाट हैं सबसे खास

Dev Deepawali Varanasi: काशी में 24 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा। वाराणसी के 84 घाटों पर 11 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। जानिए प्रमुख घाट, नाव और क्रूज से दर्शन का अनुभव और खास तैयारियां।
Best Ghats for Dev Deepawali
देव दीपावली का(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 24 नवंबर को काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली।

  • वाराणसी के 84 घाटों पर 11 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी।

  • दशाश्वमेध घाट पर होगी भव्य गंगा महाआरती।

  • चेतसिंह किले पर 3डी प्रोजेक्शन और लेजर शो होगा आकर्षण।

  • गंगा पार ड्रोन शो और ग्रीन आतिशबाजी की भी योजना।

Best Ghats For Dev Deepawali: देव दीपावली यानी देवताओं की दीपावली का पर्व 24 नवंबर 2026, मंगलवार को यानि आज काशी में भव्यता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मां गंगा के किनारे बसे वाराणसी के ऐतिहासिक घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इस विजय की खुशी में देवताओं ने काशी में दीपोत्सव मनाया था। तभी से कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाने की परंपरा जुड़ी हुई है।

देव दीपावली के अवसर पर इस बार उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से 84 घाटों पर 11 लाख से अधिक मिट्टी के दीप जलाने की तैयारी की गई है। दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा महाआरती, चेतसिंह किले पर 3डी प्रोजेक्शन और लेजर शो, गंगा पार ड्रोन शो तथा ग्रीन आतिशबाजी इस उत्सव के प्रमुख आकर्षण होंगे। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के काशी पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन के अनुसार, करीब 15 लाख पर्यटकों के आने का अनुमान है।

दुल्हन की तरह सजी काशी
दुल्हन की तरह सजी काशी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Best Ghats for Dev Deepawali
Dev Deepawali 2026: काशी में 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक, प्रदोष काल में दीपदान का शुभ मुहूर्त

84 घाटों पर जलेंगे 11 लाख दीप

देव दीपावली हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। आज वाराणसी के 84 घाटों पर 11 लाख से अधिक मिट्टी के दीप जलाने की योजना है। गंगा के रेतीले तटों और शहर के 100 से अधिक तालाबों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। घाटों के साथ सारनाथ, मार्कंडेय महादेव मंदिर और शूलटंकेश्वर मंदिर सहित प्रमुख स्थलों पर भी विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई है।

चेतसिंह किले पर दिखेगा लेजर शो

देव दीपावली की शाम दशाश्वमेध घाट पर होने वाली भव्य गंगा महाआरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, घंटियों और आरती की दिव्य छटा के बीच मां गंगा की आराधना की जाएगी। आयोजन के दौरान 51 घाटों पर गंगा आरती किए जाने की भी योजना है।

इस बार चेतसिंह किले पर 3डी प्रोजेक्शन और लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को रोशनी और ध्वनि के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा दशाश्वमेध और अस्सी घाट के सामने गंगा पार ड्रोन शो आयोजित होगा। काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने ग्रीन आतिशबाजी भी प्रस्तावित है।

दुल्हन की तरह सजी काशी
दुल्हन की तरह सजी काशी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Best Ghats for Dev Deepawali
24 नवंबर का पंचांग: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान का विशेष महत्व, जानें राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और दिशाशूल

जानकारी के अनुसार, दीप प्रज्ज्वलन शाम 5:15 बजे शुरू होगा। चेतसिंह किले पर तीन बार लेजर शो और रात 8 बजे ड्रोन शो का कार्यक्रम होगा है। ललिता घाट के सामने रात 8:30 बजे ग्रीन आतिशबाजी प्रस्तावित है।

देव दीपावली देखने के लिए कौन सा घाट है सबसे खास?

काशी में देव दीपावली के दौरान हर घाट की अपनी अलग रौनक होती है। कोई घाट भव्य गंगा आरती के लिए प्रसिद्ध है तो कहीं से लेजर शो और रोशनी का शानदार नजारा दिखाई देता है। पहली बार देव दीपावली देखने आने वाले पर्यटक अपनी पसंद के अनुसार घाट का चुनाव कर सकते हैं।

  • दशाश्वमेध घाट: यहां की भव्य गंगा महाआरती देव दीपावली का मुख्य आकर्षण होती है। पहली बार काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह खास अनुभव हो सकता है। हालांकि यहां भीड़ बहुत अधिक रहती है।

  • चेतसिंह घाट: ऐतिहासिक किले पर होने वाला 3डी प्रोजेक्शन और लेजर शो इसे खास बनाता है। फोटोग्राफी और रोशनी का नजारा देखने वालों के लिए यह आकर्षक स्थान है।

  • अस्सी घाट: यहां गंगा आरती के साथ अपेक्षाकृत स्थानीय और पारंपरिक माहौल का अनुभव किया जा सकता है। परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए यह एक विकल्प है।

  • राजघाट और नमो घाट: इन क्षेत्रों में घाटों की लंबी श्रृंखला और गंगा किनारे रोशनी का नजारा देखने को मिलता है। अपेक्षाकृत अलग अनुभव चाहने वाले पर्यटक इन इलाकों को चुन सकते हैं।

  • पंचगंगा घाट: धार्मिक आस्था और पारंपरिक दीपदान के लिए यह घाट विशेष महत्व रखता है। यहां दीपों की कतारें और आकाशदीप की परंपरा आकर्षण का केंद्र रहती है।

  • ललिता घाट: काशी विश्वनाथ धाम के नजदीक होने के कारण श्रद्धालु यहां दर्शन और देव दीपावली के आयोजन का अनुभव एक साथ कर सकते हैं। इसके सामने प्रस्तावित ग्रीन आतिशबाजी भी आकर्षण रहेगी।

Best Ghats for Dev Deepawali
Dev Deepawali 2026: सिर्फ मंदिर ही नहीं, इन 5 जगहों पर भी जलाएं दीपक, जानें धार्मिक महत्व

नाव और क्रूज से देखें देव दीपावली का नजारा

देव दीपावली के दौरान काशी के घाटों को देखने का सबसे यादगार अनुभव गंगा में नाव या क्रूज की सवारी से मिल सकता है। नदी के बीच से देखने पर एक ओर जगमगाते घाट और दूसरी ओर पानी में झिलमिलाते दीपों का प्रतिबिंब अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है।

पर्यटकों के लिए साझा नाव, निजी नाव, बजड़ा और क्रूज जैसे विकल्प उपलब्ध रहते हैं। इनकी बुकिंग और किराया नाव के प्रकार, बैठने की व्यवस्था और सुविधाओं के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। भीड़ को देखते हुए पहले से बुकिंग करना उपयोगी हो सकता है।

हालांकि, देव दीपावली की शाम गंगा में नावों की आवाजाही पर विशेष नियंत्रण रहता है। प्रशासन ने नाव संचालन को व्यवस्थित करने के लिए विशेष व्यवस्था की है। नाव में बैठने वाले यात्रियों और नाविकों के लिए लाइफ जैकेट का इस्तेमाल अनिवार्य रखने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को पंजीकृत नाव सेवा का ही उपयोग करना चाहिए और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए।