चार राशियों के लिये अच्छा रहेगा आज का दिन, मिथुन, कन्या, मकर राशि रहे सतर्क, जानें सभी 12 राशियों का हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 25 जुलाई 2024 को गुरूवार का दिन है जो भगवान श्रीहरि को समर्पित है। कुछ राशियों के लिये गुरूवार का दिन खास रह सकता है जबकि कुछ राशियों को आज विशेष सावधानी रखने से लाभ मिल सकता है।
Daily Horoscope 25 july 2024
(फाइल फोटो)
Published on
Updated on

आज का भविष्य – गुरूवार, 25 जुलाई 2024 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। सूर्य और चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रहों को दो-दो राशियां मिलती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 25 जुलाई 2024 को गुरूवार का दिन है जो भगवान श्रीहरि और बृहस्पति ग्रह को समर्पित है।

गुरूवार के दिन भगवान श्रीहरि की आराधना करने से सुख, समृद्धि और सफलता मिलती है। साथ ही जीवन से सारी बाधाएं दूर होती है। आइये जानते हैं 25 जुलाई, गुरूवार का दिन किन-किन राशियों के लिए रहेगा खास और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज रखनी चाहिये विशेष सावधानी-

मेष राशि-

पहली राशि मेष के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। इच्छित सफलता के लिये आज कार्य योजना में बदलाव संभव है। आर्थिक लाभ हो सकता है। पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सावधानी के तौर पर आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि-

इस राशि के जातकों के लिये आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। आज आपको न चाहते हुये भी किसी की मदद करनी पड़ सकती है। दूर दराज की यात्रा का योग बन सकता है।  प्रियजनों से आज भेंटवार्ता होगी। कोई हर्षोल्लास का समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि-

इस राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। आज आवेश में आकर गलत फैसला कर सकते हैं अत: क्रोध में कोई फैसला न करें। उठाईगीरों से भी सावधान रहें वरना नुकसान हो सकता है। किसी  हितचिन्तक की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। आपके कार्यों को आज गति मिलेगी।

कर्क राशि-

कर्क राशि के जातकों को आज उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी लेकिन किसी कार्य योजना में अड़ंगे लग सकते हैं। सावधानी के तौर पर आज आर्थिक लेनदेन कम करें। , सतर्कता और सूझबूझ से काम करें। आज खर्च की अधिकता रह सकती है।

सिंह राशि-

आपके लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी लेकिन स्वयं की शारीरिक अस्वस्थ्यता में सुधार होगा। राजकीय मामले में आज आपका पक्ष मजबूत होगा। नियोजित कार्य भी पूर्ण होंगे।

कन्या राशि -

इस राशि के जातकों के लिये आज का दिन थोड़ा भारी रहेगा। विरोधी वर्ग आपको उलझाने का कार्य करेगा इसलिये सतर्क रहें। व्यापारिक यात्रा का योग है। आज परिश्रम भी अधिक करना पड़ सकता है। अप्रत्याशित कार्यों पर खर्च हो सकता है। उदर विकार हो सकता है इसलिये सेहत के प्रति सजग रहें।

तुला राशि -

इस राशि के जातकों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। सुविधा की कमी से कामकाज में थोड़ा मुश्किल हो सकती है। किसी खास से मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे। बांधव सुख मिलेगा। आज मनोरंजन के कार्यों में खर्च हो सकता है। फोन पर कोई खुश खबरी प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि-

आज आपको राजकीय कार्यों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है इसलिये सतर्क रहें। हालांकि, राजकीय कार्यों में सफलता भी मिलेगी। सावधानी के तौर पर वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक संतुलन बनाये रखने का प्रयास करें।

धनु राशि- 

आपके लिये आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पारिवारिक मित्रों से मुलाकात हो सकती है जो सुखद रहेगी। सुख-वैभव के सामान पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। स्वजनों से कार्य में सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि-

मकर राशि को आज खास तौर से सतर्क रहने की जरूरत है। खानपान की गड़बड़ी से स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिये खान-पान पर विशेष ध्यान दें। वाहन चलाने में भी सावधानी रखें। जहां तक हो सके आप किसी पर अधिक भरोसा न करें वरना परेशानी हो सकती है।

कुम्भ राशि-

आपके लिये आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। योजनाओं को पूरा करने में आज मुश्किल हो सकती है। आपके लिये आज आय के नए श्रोत बनेंगे। परिवार में सामंजस्यता बनी रहेगी। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा भी बन सकती है।

मीन राशि -

कुछ सावधानियां रखने से आज का दिन आपके लिये मंगलकारी रहेगा। अधिकारियों की मदद से आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। आज जोखिम के कार्यों से दूर रहें तथा विवादास्पद स्थितियों को भी टालने का प्रयास करें।

कैसे होंगे आज जन्म लिये जातक -

आज जन्म लिये जातक सुन्दर, स्वस्थ्य, मिलनसार, अच्छे व्यक्तित्व के धनी और परिश्रमी होंगे। ये जातक कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। यह अमीरी का जीवन व्यतीत करेंगे। ये जातक आपने माता-पिता को सुखी रखेंगे। शिक्षा साधारण होते हुये भी ये अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।

व्यापार भविष्य-

श्रावण कृष्ण चतुर्थी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, गेहूं, शक्कर, जौ, चना, रूई, आदि में तेजी होगी। अरहर उड़द, मूंग, मोठ, में घटाबढ़ी होगी वहीं लालमिर्च के भाव में मंदी होगी। आज का भाग्यांक 1475 है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com