पीतल और स्टील ने छीना बांस कारीगरों का रोजगार, क्या बिना बांस के सूप के पूरी होगी छठ पूजा? जानें धार्मिक नियम

Chhath Puja 2026: छठ पूजा में पीतल और स्टील के सूप-दउरा की बढ़ती मांग ने बांस कारीगरों का कारोबार छिन लिया है। जानें बांस के सूप और दउरा की जगह पीतल-स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं?
Chhath Puja 2026: Brass and Steel Soops Impact Traditional Bamboo Artisans in Supaul
पीतल, स्टील और सूप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा छठ महापर्व

  • छठ पूजा में होती है भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना

  • पीतल-स्टील के सूप ने छीना बांस कारीगरों का रोजगार

  • बांस से बने सूप में प्रसाद रखकर भगवान सूर्य को अर्पित किया जाता

  • बांस से बनी सामग्री का उपयोग प्रकृति से जुड़ी परंपरा का प्रतीक

Brass, Steel And Bamboo Soop For Chhath Puja: छठ महापर्व का इंतजार अब खत्म होने वाला है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व सूर्य उपासना, स्वच्छता, प्रकृति के प्रति आभार और पारंपरिक रीति-रिवाजों का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष छठ पूजा की शुरुआत कल यानि 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी और समापन 16 नवंबर, सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।

छठ पूजा में बांस से बने सूप और दउरा यानी टोकरी का विशेष महत्व है। व्रती महिलाएं इन्हीं में फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री सजाकर सूर्य देव और छठी मैया को अर्घ्य अर्पित करती हैं। हालांकि, बदलते समय के साथ बाजार में पीतल और स्टील के सूप और टोकरियां भी उपलब्ध हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या छठ पूजा में धातु से बने सूप और दउरा का इस्तेमाल किया जा सकता है?

छठ पूजा का चार दिनों का पूरा कैलेंडर

छठ महापर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष में चार दिनों तक मनाया जाता है। हर दिन का अपना धार्मिक और पारंपरिक महत्व है।

  • 13 नवंबर, शुक्रवार: नहाय-खाय

  • 14 नवंबर, शनिवार: खरना

  • 15 नवंबर, रविवार: संध्या अर्घ्य

  • 16 नवंबर, सोमवार: उषा अर्घ्य और व्रत का पारण

Chhath Puja 2026: Brass and Steel Soops Impact Traditional Bamboo Artisans in Supaul
कौन हैं छठी मइया और क्यों की जाती है उनकी पूजा? जानें छठ महापर्व की पौराणिक कथा और धार्मिक महत्व

नहाय-खाय के साथ व्रती सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करते हैं। खरना के दिन विशेष प्रसाद तैयार किया जाता है। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण किया जाता है।

छठ पूजा में बांस के सूप और दउरा का महत्व

छठ पूजा में बांस से बने सूप और दउरा का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक रीति-रिवाज का हिस्सा रहा है। बांस की पतली पट्टियों से तैयार सूप चौड़ा और चपटा होता है। इसमें ठेकुआ, फल, नारियल, अदरक, हल्दी और अन्य पूजन सामग्री सजाई जाती है।

वहीं, बांस से बनी बड़ी टोकरी को दउरा या दउरी कहा जाता है। इसमें पूजा की सामग्री रखकर घाट तक ले जाया जाता है। कई परिवारों में घर का कोई सदस्य दउरा सिर पर रखकर छठ घाट तक पहुंचाता है। इस तरह सूप का इस्तेमाल प्रसाद सजाने और दउरा का उपयोग पूजा सामग्री ले जाने के लिए किया जाता है।

प्रकृति से जुड़ी है बांस के सूप और दउरा की परंपरा

छठ महापर्व को प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व भी माना जाता है। इसमें सूर्य, जल, धरती और प्रकृति से प्राप्त फल-अनाज का विशेष महत्व होता है। बांस से बने सूप और दउरा का उपयोग इसी पारंपरिक जुड़ाव को दर्शाता है।

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बांस से घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं बनाने की परंपरा रही है। सूप, टोकरी और चटाई जैसी चीजें इसी शिल्प का हिस्सा हैं। छठ पूजा में इनका इस्तेमाल पीढ़ियों से चली आ रही लोक परंपरा को आगे बढ़ाता है।

Chhath Puja 2026: Brass and Steel Soops Impact Traditional Bamboo Artisans in Supaul
छठ पूजा में प्रसाद के लिए मिट्टी का नया चूल्हा ही क्यों? इस परंपरा में छिपा है गहरा राज

पीतल और स्टील के सूप-दउरा का इस्तेमाल करना कितना उचित?

समय के साथ छठ पूजा की सामग्री में भी बदलाव आया है। बांस से बनी वस्तुओं के मुकाबले पीतल की सुपली और दउरा अधिक टिकाऊ होते हैं। इन्हें साफ करके कई वर्षों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी वजह से बाजार में पीतल और अन्य धातुओं से बने पूजा के बर्तनों की मांग बढ़ी है।

धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं में पीतल, तांबा, चांदी और सोने जैसी धातुओं को पूजा के लिए शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ परंपराओं में स्टील के बर्तनों को पूजा सामग्री के रूप में प्राथमिकता नहीं दी जाती। ज्योतिषीय मान्यताओं में लोहे को शनि और राहु से भी जोड़ा जाता है। हालांकि, इन मान्यताओं को पूजा परंपराओं में एक समान नियम नहीं माना जा सकता।

क्या छठ पूजा में बांस का सूप रखना जरूरी है?

पारंपरिक मान्यता के अनुसार, छठ पूजा में बांस के सूप और दउरा का विशेष स्थान है। कुछ धार्मिक मान्यताओं में पीतल की टोकरी या सूप इस्तेमाल करने पर भी कम से कम एक बांस का सूप या टोकरी रखने की सलाह दी जाती है।

इसलिए यदि कोई परिवार पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करता है, तो अपनी पारिवारिक परंपरा और स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार बांस का सूप भी पूजा में शामिल कर सकता है। छठ पर्व में सबसे महत्वपूर्ण बात व्रत की शुद्धता, श्रद्धा, नियम और परंपराओं का सम्मान करना है।

Chhath Puja 2026: Brass and Steel Soops Impact Traditional Bamboo Artisans in Supaul
Chhath Puja 2026: आखिर क्यों होती है सूर्य देव की उपासना, जानें कर्ण, द्रौपदी और माता सीता की धार्मिक कथाएं

पीतल और स्टील के सूप की बढ़ती मांग ने बदला बाजार

छठ पूजा में बांस से बने सूप और दउरा का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। व्रती महिलाएं सूप में फल, सब्जियां, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सजाकर भगवान सूर्य को अर्पित करती हैं। लेकिन आधुनिक दौर में बाजार में पीतल, तांबे और स्टील से बने सूप और टोकरियों की उपलब्धता बढ़ी है। टिकाऊपन और बार-बार इस्तेमाल की सुविधा के कारण लोग इन धातुओं से बनी सामग्रियों को भी पसंद कर रहे हैं। इससे पारंपरिक बांस उत्पादों की मांग प्रभावित हुई है।

बांस से सूप, डाला और दउरा बनाने वाले समुदाय के कारीगरों की आजीविका पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। कारीगरों के मुताबिक, पहले छठ पर्व से करीब एक महीने पहले ही परिवार के सभी सदस्य सूप और दउरा बनाने में जुट जाते थे।

त्योहार के दौरान इन उत्पादों की अच्छी मांग रहती थी, लेकिन अब बांस से बने सामान की बिक्री घटने के कारण उनकी आमदनी कम हो गई है और उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।