7 मार्च से शुरू हो रहा है होलाष्टक, इस दौरान इन मंत्रों का जाप करना होता है शुभ फलदायी

आने वाले दिन 7 मार्च से होलाष्टक की शुरूआत होने वाली है। यह होलाष्टक होली के 8 दिन पहले ही शुरू हो जाता है इस दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित होते है।होलाष्टक के दौरान खास मंत्रों का जाप करना चाहिए।
होलाष्टक में इन मंत्रों का करें जाप
होलाष्टक में इन मंत्रों का करें जाप (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Holashtak 2025: होली यानि रंगों का त्योहार आने में जहां पर कुछ दिन शेष बचें है वहीं पर इससे पहले ही आने वाले दिन 7 मार्च से होलाष्टक की शुरूआत होने वाली है। यह होलाष्टक होली के 8 दिन पहले ही शुरू हो जाता है इस दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित होते है। शादी, गृह-प्रवेश, मुंडन आदि नहीं करना चाहिए। होलाष्टक के इस समय के दौरान जप और ध्यान करना अच्छा होता है जिससे समय अच्छा बना रहता है।

आज हम आपको होलाष्टक के दौरान किए जाने वाले मंत्रों के बारे में बता रहे है। इनका जाप करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।

होलाष्टक के दौरान करें इन खास मंत्रों का जाप

होलाष्टक के 8 दिनों के इस दौर में आप कई मंत्रों का जाप करते हैं तो फायदा मिलता है।

1- महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप

यहां पर होलाष्टक के दौरान आपको शुभ फल पाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप आप करते हैं तो आपको भय और रोग से मुक्ति मिलती है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए होलाष्टक में इस मंत्र का जप यदि आप आठ दिनों तक करते हैं तो कई सिद्धियां भी आपको प्राप्त हो सकती हैं।

मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

2-रुद्र गायत्री मंंत्र का करें जाप

'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात्', ये रुद्र गायत्री मंत्र है।

इस मंत्र का जप होलाष्टक के दौरान करने से पाप से आपको मुक्ति मिलती है। आपका और आपके परिवार का कल्याण होता है।

होलाष्टक में इन मंत्रों का करें जाप
होलाष्टक में इन मंत्रों का करें जाप (सौ.सोशल मीडिया)

3-भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए

अगर आप यहां पर होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप कर सकते है।

'ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।' मंत्र का जप कर सकते हैं।

इस मंत्र का होलाष्टक के आठ दिनों में जप करने से आपकी सभी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही जीवन में आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस मंत्र का जप करने से आपको बौद्धिक बल और आध्यात्मिक शक्ति भी मिलती है।

4- माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में धन की कभी कमी न हो तो होलाष्टक के दौरान माता लक्ष्मी के मंत्र, 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः।।' मंत्र का प्रतिदिन आपको जप करना चाहिए।

5- माता दुर्गा की कृपा पाने के लिए 

होलाष्टक के दौरान आप माता दुर्गा के मंत्र 'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः' का यदि आप प्रतिदिन जप करते हैं तो आपको कई सिद्धियां प्राप्त हो सकती हैं। इस मंत्र का जप करने से आपकी विवेक बुद्धि जागती है और आपको आलौकिक अनुभव हो सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com