Chandra Grahan 2026: कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, नोट कर लें शुरू होने से खत्म होने तक का समय

Chandra Grahan : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल लगेगा। जानें ग्रहण किस समय शुरू होगा, कब इसका चरम समय रहेगा और कितने बजे समाप्त होगा।
Chandra Grahan Kab Se Kab Tak Rahega
चंद्र ग्रहण (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chandra Grahan Kab Se Kab Tak Rahega: खगोलीय घटना के लिहाज से इस बार की सावन पूर्णिमा बहुत ही खास और रोमांचक रहने वाली है क्योंकि, इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां रहने वाले लोगों को इसके सूतक काल को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बता दें चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही लग जाता है। 28 अगस्त के ग्रहण का समय क्या रहेगा और यह कहां-कहां दिखाई देगा। यहां जानिए

कल कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?

सावन पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार, वैसे तो चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 6: 55 मिनट से हो जाएगी। लेकिन, चंद्र ग्रहण का आंशिक रूप सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर दिखाई देगा। इस ग्रहण का चरम समय सुबह 9:43 बजे होगा, जबकि ग्रहण दोपहर 12:30 बजे समाप्त हो जाएगा।

क्या भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण

सबसे पहली बात है कि, सावन पूर्णिमा पर लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए धार्मिक मान्यता के अनुसार, यहां सूतक काल लागू नहीं होगा। इसलिए ग्रहण को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा

यह चंद्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत महासागर के पूर्वी भागों और अटलांटिक महासागर में नजर आएगा। वियना, पेरिस, रोम, बर्लिन, प्राग, ब्रुसेल्स, मैड्रिड, लंदन, रियो डी जेनेरियो, न्यूयॉर्क, जोहान्सबर्ग और ब्यूनस आयर्स इन शहरों में द‍िखेंगे।

Chandra Grahan Kab Se Kab Tak Rahega
Sawan Purnima 2026: सावन पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, एक गलती फीका कर सकती है पूजा का पुण्य
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com