साल 2025 की चैत्र नवरात्रि 9 नहीं, बल्कि 8 दिन की है, जानिए कारण, और जानें कब है महाष्टमी और महानवमी

जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि हर साल नौ दिनों की मनाई जाती है, लेकिन इस साल चैत्र नवरात्रि आठ ही दिन मनाई जाएगी। आइए जानते हैं इसका कारण क्या है।
साल 2025 की चैत्र नवरात्रि 9 नहीं, बल्कि 8 दिन की है, जानिए कारण, और जानें कब है महाष्टमी और महानवमी
चैत्र नवरात्रि (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chaitra Navratri 2025: जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस बार यह पावन तिथि का आरंभ 30 मार्च 2025, रविवार को हो रहा है और यह 6 अप्रैल 2025, रविवार तक चलेगा।

जैसा कि आप जानते हैं कि, नवरात्रि के नौ दिन बड़े पावन होते हैं। नवरात्रि के नौ दिन व्रत और पूजन करने से आदिशक्ति माता दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सभी मनोरथ पूरे करती हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन माता का व्रत और पूजन करने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं। जीवन में खुशियों का आगमन हो जाता है। लेकिन, इस बार चैत्र नवरत्रि आठ दिनों की होगी। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है-

इस दिन पड़ रही है चैत्र नवरात्रि

पंचाग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि की यानी प्रतिपदा तिथि का 29 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर प्रारंभ हो रहा है। इस तिथि की समाप्ति 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी। इस नवरात्रि का समापन 6 अप्रैल को होगा।

इस कारण नवरात्रि आठ दिनों की होगी

ज्योतिषयों के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि आठ दिन इसलिए मनाई जाएगी, क्योंकि इस नवरात्रि में पंचमी तिथि का छय हो रहा है। इस बार चैत्र नवरात्रि में चौथा और पांचवां दिन एक साथ पड़ रहा है। इस कारण नवरत्रि का एक दिन कम हो गया है।

चैत्र नवरात्रि पर बन रहा ये संयोग

इस बार चैत्र नवरात्रि पंचमी तिथि के छय होने के कारण नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी का संयोग बन रहा है। 5 अप्रैल को अष्टमी तिथि का व्रत और पूजन होगा। इसी दिन कन्याएं भी पूजी जाएंगी। वहीं, 6 अप्रैल को नवमी तिथि का पूजन किया जाएगा। साथ ही, भगवान राम का जन्म रामनवमी भी मनाई जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com