-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Chaitra Navratri 2026 First Day Mata Shailputri Puja Vrat Katha Blessings
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा, विशेष कृपा के लिए पढ़ें यह व्रत कथा
- Written By: सीमा कुमारी
Maa Shailputri Story: चैत्र नवरात्रि 2026 के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पढ़ी जाने वाली व्रत कथा से मां की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मां शैलपुत्री (सौ.सोशल मीडिया)
Maa Shailputri Vrat Kahani : आज 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि का महापर्व शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में नवरात्रि को साधना और भक्ति के लिए सबसे शुभ एवं पवित्र दिन माना जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ चैत्र नवरात्रि आरंभ हो रही है।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है। शास्त्रों के अनुसार मां शैलपुत्री को हिमालय की पुत्री हैं, जो हिमालय पर्वतों का राजा हैं।
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने के साथ विधिवत तरीके से शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस व्रत कथा का पाठ या श्रवण अवश्य करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, रातोंरात बदल सकती है पूरे परिवार की किस्मत
Ekadashi August 2026: अगस्त में कब हैं कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट करें व्रत की डेट और पारण का समय
Sawan Kalashtami 2026: आज सावन कालाष्टमी पर करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
मां पार्वती का रूप है मां शैलपुत्री
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, मां शैलपुत्री को मां पार्वती के नाम से भी जाना जाता है और उनका विवाह पुनः भगवान शिव से ही हुआ। उनका निवास काशी नगरी वाराणसी में माना जाता है। जहां पर उनका एक प्राचीन मंदिर स्थित है। मान्यता है कि वहां दर्शन करने मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।
मां शैलपुत्री का स्वरूप
मां शैलपुत्री का स्वरूप मां शैलपुत्री का स्वरूप अत्यंत शांत, सौम्य और करुणामयी है। इनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प सुशोभित रहता है, जबकि वे नंदी बैल (वृषभ) पर आरूढ़ हैं। इनके मस्तक पर अर्धचंद्र विराजमान है, जो दिव्य ज्ञान और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पढ़े मां शैलपुत्री व्रत कथा
मां शैलपुत्री को देवी सती के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार प्रजापति दक्ष ने एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया और सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया, लेकिन भगवान शिव को निमंत्रण नहीं दिया।
देवी सती को विश्वास था कि उन्हें बुलाया जाएगा, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो वे व्याकुल हो उठीं। भगवान शिव ने बिना निमंत्रण यज्ञ में जाने से मना किया, परंतु सती के बार-बार आग्रह करने पर उन्होंने उन्हें जाने की अनुमति दे दी।
जब सती अपने पिता दक्ष के यज्ञ में पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि वहां कोई भी उनका आदर नहीं कर रहा है। केवल उनकी माता ने स्नेहपूर्वक उनका स्वागत किया, जबकि उनकी बहनों ने उनका उपहास किया और भगवान शिव का भी अपमान किया।
यह भी पढ़ें-नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा कैसे करें, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और आरती का सही समय
स्वयं दक्ष ने भी उनका और उनके पति का तिरस्कार किया। यह सब देखकर सती अत्यंत दुखी और आहत हो गईं। अपने और अपने पति के अपमान को सहन न कर पाने के कारण उन्होंने उसी यज्ञ की अग्नि में स्वयं को समर्पित कर प्राण त्याग दिए।
जब भगवान शिव को इस घटना का पता चला, तो वे शोक और क्रोध से भर उठे। उन्होंने यज्ञ को नष्ट कर दिया। इसके बाद सती ने हिमालय के घर पुनर्जन्म लिया, जिस कारण उनका नाम शैलपुत्री पड़ा।
Chaitra navratri 2026 first day mata shailputri puja vrat katha blessings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संसद इतिहास का दुर्लभ फैसला: ओम बिरला ने जगदंबिका पाल की टिप्पणी पर लिया एक्शन, रिकॉर्ड से हटाया विवादित बयान
Aug 06, 2026 | 02:08 PMTaiwan Drills: चीन से जंग की आहट! सायरन बजते ही बुलेटप्रूफ गाड़ी से बंकर में छिपे देश के राष्ट्रपति
Aug 06, 2026 | 02:06 PMBhojpuri Bawaal: डाइनिंग टेबल बना जंग का मैदान, तेजु भैय्या के सामने भिड़ी काजल राघवानी और आम्रपाली
Aug 06, 2026 | 02:04 PMमुंबई को मिलेगा देश का पहला कोस्टल गार्डन, 60 हजार पेड़ और 7.6 किमी ग्रीन ट्रैक बनेगा नया आकर्षण
Aug 06, 2026 | 02:03 PMWorld Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Aug 06, 2026 | 01:58 PMनीति आयोग की रिपोर्ट ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल! उद्धव ठाकरे गुट का मोदी सरकार पर हमला, 1 लाख स्कूल बंद
Aug 06, 2026 | 01:56 PMअल नीनो का असर! बारिश के बावजूद प्यासे रहे बांध, चंद्रपुर जिले में जलसंकट की आशंका, इराई बांध 69% पर अटका
Aug 06, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














