जिनका जन्म चंद्र ग्रहण के दिन हुआ हो कैसा होता है उनका जीवन? जानिए क्या करने से दूर होंगे जीवन से कष्ट

Chandra Grahan Birth Impact:चंद्र ग्रहण के दिन जन्मे लोगों को लेकर कई ज्योतिषीय मान्यताएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि वे भावनात्मक और संवेदनशील स्वभाव के हो सकते हैं।
Baby Born on Chandra Grahan
चंद्र ग्रहण और बेबी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Baby Born on Chandra Grahan:साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में दिखेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से ग्रहण काल को शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि, इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा बहुत ज्यादा सक्रिय रहता है।

इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को लेकर कई तरह की परंपराएं प्रचलित हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर किसी बच्चे का जन्म चंद्र ग्रहण के दिन हो जाए, तो उसका स्वभाव और भविष्य कैसा माना जाता है? तो चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों का जीवन कैसा होता है।

चंद्र ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों का स्वभाव कैसा होता है?

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का स्वामी कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा की शक्ति कमजोर पड़ती है, जिसका असर भावनात्मक स्तर पर देखा जा सकता है।

बच्चों का स्वभाव भावुक और संवेदनशील

इसी कारण ग्रहण के दिन जन्मे बच्चे अक्सर भावुक और संवेदनशील माने जाते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान जन्मे बच्चे छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। हालांकि, इनकी अच्छी बात यह होती है कि ये दूसरों की भावनाओं को भी अच्छी तरह समझते हैं। ये ईमानदार और भरोसेमंद स्वभाव के होते हैं। हालांकि, उनका मूड जल्दी बदल सकता है और वे कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं।

भाग्य और करियर को लेकर क्या है मान्यताएं

ज्योतिषयों का मानना है कि, चंद्र ग्रहण के दौरान जन्मे बच्चे मेहनती और प्रतिभाशाली होते हैं। वे अपने दम पर पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं। खासकर रचनात्मक, रिसर्च या कला से जुड़े क्षेत्रों में उनकी रुचि अधिक देखी जाती है। कहा जाता है कि ये बच्चे गहरी सोच रखने वाले होते हैं और जीवन में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं। हालांकि, इन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

स्वास्थ्य से जुड़ी मान्यता और उपाय

हेल्थ से जुड़ी मान्यता

कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों का स्वास्थ्य थोड़ा संवेदनशील यानी नाजुक माना जाता है, विशेषकर मानसिक संतुलन के संदर्भ में। हालांकि, यह मान्यता आस्था पर आधारित है और इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

चंद्र ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों करें ये उपाय

चंद्र ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों को चंद्र देव और भगवान शिव की पूजा करने की सलाह दी जाती है। सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध या वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही घर में सकारात्मक और शांत वातावरण बनाए रखना भी लाभकारी बताया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com