बर्थडे केक काटने से पहले यह जान लें मोमबत्ती बुझाना चाहिए या नहीं, जानिए क्या बोलता है ज्योतिष विज्ञान

Birthday Cake Astrology Tips: जन्मदिन पर केक काटने और मोमबत्तियां बुझाने की परंपरा काफी लोकप्रिय है, लेकिन क्या ज्योतिष शास्त्र इसे शुभ मानता है? जानिए ज्योतिषीय पहलुओं के बारे में।
Birthday Cake Cutting Tradition
जन्मदिन मानने का क्या सही तरीका (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Birthday Cake Cutting Tradition: हर व्यक्ति के लिए उसका जन्मदिन खास महत्व रखता है। कई लोग अपने जन्मदिन पर जमकर पार्टी करते हैं, तो कुछ लोग सादगी के साथ अपने जन्म दिवस को घरवालों के साथ मनाते हैं। आमतौर पर बर्थडे वाले दिन व्यक्ति केक काटने के साथ मोमबत्तियों को बुझाकर और गुब्बारे फोड़कर इसे सेलिब्रेट करता है।

ज्योतिषयों और सनातन परंपरा में जन्मदिन केवल मनोरंजन का दिन नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक कृतज्ञता और आत्मनिरीक्षण का एक अत्यंत पावन अवसर है। हिंदू परंपरा में जन्मदिन हमेशा तिथि के अनुसार ही मनाया जाना चाहिए, अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख के हिसाब से नहीं।

दीपक को ज्ञान और जीवन का प्रतीक

हमारी संस्कृति में दीपक को ज्ञान और जीवन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस विशेष दिन पर केक काटना या जलती हुई मोमबत्ती को बुझाना (प्रकाश को समाप्त करना) पूरी तरह वर्जित माना गया है; यह जन्मदिन मनाने का सही तरीका नहीं है।

जन्मदिन मानने का क्या सही तरीका?

हिंदू शास्त्रों में जन्मदिन मानने का तरीका केवल पार्टी या बर्थडे केक काटने का दिन नहीं, बल्कि अपनी उम्र, संस्कारों और आध्यात्मिक ऊर्जा की वृद्धि का शुभ अवसर माना जाता है।

  • बड़ों का आशीर्वाद लें: जन्मदिन के दिन सुबह उठकर सबसे पहले अपनी मां, पिता और घर के सभी बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।
  • देव पूजन: अपने कुलदेवता की विशेष पूजा-अर्चना करें और लंबी आयु के लिए मार्कण्डेय ऋषि का स्मरण व पूजन करें।
  • शुभ कार्य: घर में दीपक जलाएं, हवन करें या सुंदरकांड का पाठ आयोजित करें।
  • दान-पुण्य: इस विशेष दिन पर अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें और इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी भी जीव को कोई कष्ट न पहुंचे।

जन्मदिन पर क्या नही करना चाहिए?

  • मांस-मदिरा का सेवन

जन्मदिवस के मौके पर नाखून या बाल कटवाने से बचना चाहिए। इसके अलावा मांस-मदिरा का सेवन करना भी अशुद्धता का प्रतीक माना जाता है।

  • गुस्सा, व्यर्थ का विवाद से बचे

इसके अलावा यह आपके लिए सबसे खास दिन है, तो किसी भी तरह का कलह, लंबी यात्रा, गुस्सा, व्यर्थ का विवाद और नकारात्मक कार्यों को करने से बचना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com