बेलपत्र तोड़ने के ये गुप्त नियम नहीं जानते होंगे आप, एक गलती से लग सकता है दोष, नाराज़ हो सकते हैं भोलेनाथ

Bel Patra Rules: सावन और शिव पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन बेलपत्र तोड़ने के भी कुछ धार्मिक नियम बताए गए हैं। जानिए क्या है बेलपत्र तोड़ने के गुप्त नियम।
Bel Patra Plucking Rules
बेलपत्र (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bel Patra Plucking Rules: सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का बहुत बड़ा स्थान हैं। इसके बिना शिवजी की आराधना अधूरी मानी जाती हैं। लेकिन बहुत लोग जानते हैं कि बेलपत्र को पेड़ से तोड़ने के कुछ नियम होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गलत समय या तिथि पर बेलपत्र तोड़ने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता और अनजाने में दोष भी लग सकता है। आइए जानते हैं बेलपत्र तोड़ने के सही नियम और चढ़ाने का तरीका।

इन विशेष दिनों और तिथियों में गलती भी न तोड़ें बेलपत्र

  • सोमवार के दिन

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, लेकिन इस दिन बेलपत्र तोड़ना गलत माना जाता है। सोमवार की पूजा के लिए आपको रविवार को ही बेलपत्र तोड़कर रख लेना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com