

Maa Baglamukhi Ki Puja Ke Niyam: आज 24 अप्रैल को बगलामुखी जयंती मनाई जा रही है। यह जयंती हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बगलामुखी का जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। सनातन धर्म में मां बगलामुखी को शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली देवी बताई गई है।
हिंदू मान्यता के अनुसार मां बगलामुखी की पूजा करने वाले भक्त को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जीत हासिल होती है, लेकिन 10 महाविद्या में से आठवीं देवी मां बगलामुखी की पूजा के लिए शास्त्रों में कुछेक विशेष नियम बताए गये हैं, जिनका पालन किए बगैर देवी की साधना पूर्ण नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते है मां बगलामुखी की पूजा से जुड़े जरूरी नियम जानते हैं-
मान्यता है कि मां बगलामुखी की पूजा करने से न केवल शत्रुओं का नाश होता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा, कोर्ट-कचहरी के मामले और मानसिक तनाव भी दूर हो जाते हैं। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में 'दश महाविद्याओं' की उत्पत्ति की कथा मिलती है, जिसमें मां बगलामुखी जयंती के महत्व को बताया गया है।