-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Beawar Jcb Se Latakakar Pitai Ka Video Viral Diesel Cement Chori Ka Shak
राजस्थान में JCB से उल्टा लटकाकर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, डीजल-सीमेंट चोरी के शक में की बर्बरता; देखें VIDEO
- Written By: सौरभ शर्मा
राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर में एक युवक को डंपर से उल्टा लटकाकर डीजल और सीमेंट चोरी के शक में बेरहमी से पीटा गया। कांग्रेस नेताओं ने वीडियो शेयर कर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

राजस्थान में युवक को JCB से उल्टा लटकाकर युवक को बेरहमी से पीटा (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान के ब्यावर जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक को JCB मशीन से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा गया। बताया जा रहा है कि युवक पर डीजल और सीमेंट चोरी का शक था, जिसके चलते उसे लोहे की रॉड और बेल्ट से पीटा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की तस्वीरें और आरोपी की क्रूरता देखकर हर कोई हैरान है। अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित युवक आरोपी के यहां बतौर डंपर चालक काम करता था। करीब ढाई महीने पहले उसे जयपुर सीमेंट ले जाने को कहा गया था, तभी से आरोपी को उस पर शक हो गया था। युवक को एक सुनसान प्लॉट पर ले जाकर पहले पानी डाला गया, फिर उसे वाहन से उल्टा लटकाकर पीटा गया। वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलचल भी तेज हो गई है, विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
राजस्थान में माफियाओं की गुंडागर्दी चरम पर है, कमजोर भाजपा सरकार में माफियाओं पर कानून का कोई खौफ नहीं है। ब्यावर के रायपुर थाना क्षेत्र में सामने आई इस अमानवीय और क्रूर घटना ने कानून व्यवस्था, पुलिस की निष्क्रियता और प्रदेश में भाजपा राज में अपराधियों को मिल रहे राजनीतिक… pic.twitter.com/VQDKdtbnnC — Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) May 24, 2025
चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा गया
राजस्थान के ब्यावर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। युवक को डंपर से उल्टा लटकाकर लोहे की रॉड और बेल्ट से पीटा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि युवक ने डंपर से डीजल और सीमेंट चुराया है। घटना ब्यावर के रायपुर थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी ने एक सुनसान जगह पर इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया। युवक के पैरों को रस्सी से बांधकर वाहन से लटकाया गया और घंटों तक पीटा गया।
वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, पुलिस हरकत में
इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही रायपुर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, पीड़ित की ओर से अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास कर रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
बिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
सड़क के बीच सांड की गोद में चैन की नींद सोता दिखा शख्स, Viral Video देख लोगों ने लिए मजे
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
क्या हम RSS को दान करें? खड़गे ने ED की चार्जशीट पर BJP से पूछे तीखे सवाल
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और कानून व्यवस्था पर सवाल
वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल मच गई है। विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। नेताओं ने इस घटना को राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था का नतीजा बताया है और कहा है कि माफिया की गुंडागर्दी बेलगाम हो चुकी है। इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Rajasthan beawar jcb se latakakar pitai ka video viral diesel cement chori ka shak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
EXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवन्यजीव तस्करी पर CBI-DRI का बड़ा एक्शन; 53 संरक्षित जीव बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 09, 2026 | 09:02 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM













