-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- More Than 25 Street Dogs Were Shot Dead In Jhunjhunu
झुंझुनूं में 25 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की गोली मारकर हत्या, वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Jhunjhunu: राजस्थान के झुंझुनूं के कुमावास गांव में पशु क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने गांव में घूम-घूमकर बंदूक से 25 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स को गोली मार दी।

झुंझुनूं में 25 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की गोली मारकर हत्या, फोटो- सोशल मीडिया
Jhunjhunu Crime News: झुंझुनूं जिले में एक युवक ने 25 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की गोली मारकर हत्या कर दी। इसका वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी डूमरा का रहने वाला श्योचंद बावरिया अपने कुछ साथियों के साथ गांव में बंदूक लेकर घूम रहा था। जैसे ही उसे स्ट्रीट डॉग दिखता था, वह उसे पास जाकर गोली मार देता था। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति डॉग के सिर व सीने में निशाना लगाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है, जिससे स्ट्रीट डॉग्स मौके पर ही तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद गांव में जगह-जगह स्ट्रीट डॉग्स के खून से सने शव पड़े मिले।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो 4 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई तथा आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एवं आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। जांच के लिए हेड कांस्टेबल शुभकरण को विशेष रूप से कुमावास गांव भेजा गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
Gondia News: रावणवाड़ी ट्रक लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भंडारा में दिनदहाड़े 78 वर्षीय वृद्धा से लूट, पुलिस ने 2 घंटे में दोनों आरोपी दबोचे
वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी पंकज साठवने गिरफ्तार
पूर्व सरपंच ने बताया सोची-समझी साजिश
गांव की पूर्व सरपंच सरोज झांझड़िया ने इस घटना को लेकर एसपी से मिलकर लिखित शिकायत दी। उनका कहना है कि आरोपी का यह दावा बिल्कुल झूठा है कि स्ट्रीट डॉग्स ने उसकी बकरियों को काटा था। उन्होंने कहा कि ना तो किसी की बकरियां मरी हैं और न ही स्ट्रीट डॉग्स ने किसी को नुकसान पहुंचाया है। सरोज देवी ने आरोप लगाया कि श्योचंद और उसका समूह ‘बकरियां मर गई’ जैसे बहाने बनाकर मुआवजे की मांग करते हैं और पिछले 5 महीनों में भी यह गैंग गांव में ऐसी घटना कर चुका है।
ग्रामीणों में गुस्सा, सख्त कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि हत्याकांड के समय गांव के कुछ लोग व पंच भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्दोष जानवरों को यूं मारना बेहद क्रूर कृत्य है और पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उदाहरण स्वरूप कड़ी सजा दी जाए, ताकि आगे कोई इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न करे।
यह भी पढ़ें: ‘मोदी का झूठ, ऑपरेशन सिंदूर, SIR..’, ये होगा इंडी ब्लॉक की बैठक का एजेंडा, राउत बोले- AAP की मजबूरी
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
झुंझुनूं के पुलिस अधिकारी शुभकरण ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और मामले की विस्तार से जांच जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। वहीं पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर त्वरित सजा दिलाने की मांग की है।
More than 25 street dogs were shot dead in jhunjhunu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैं जीना चाहता हूं…अनशन खत्म नहीं कर सकता, सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए की ये मांग
Jul 22, 2026 | 06:02 PMशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह
Jul 22, 2026 | 06:01 PMNEET पर सियासत तेज, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने; KPCC ऑफिस मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता
Jul 22, 2026 | 05:50 PMExplainer: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में BJP का काउंटर अटैक, देशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आगे क्या?
Jul 22, 2026 | 05:46 PMमरीजों को अस्पताल न पहुंचाने वाले ऑटो-टैक्सी वालों पर लगेगा 5 गुना जुर्माना
Jul 22, 2026 | 05:44 PMGoogle ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
Jul 22, 2026 | 05:43 PMकांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी
Jul 22, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














