-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Five Years Old Aryan Falls In Borewell In Duasa Rescue Operation In Underway
Rajasthan: 150 फीट जमीन के अंदर आर्यन, 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू का इंतजार, बचाव में जुटी NDRF
- Written By: मनोज आर्या
राजस्थान के दौसा में सोमवार को खेलते समय 5 वर्षीय आर्यन 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। जिसके बाद से उसे बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्यन तक पहुंचने के लिए सुरंग की खुदाई किया जा रहा है।

राजस्थान के दौसा में बोरवेल में गिरा 5 वर्षीय आर्यन को बचाने का काम जारी
जयपुर: राजस्थान के दौसा में सोमवार, 9 दिसबंर को पांच साल का बच्चा आर्यन बोरवेल में गिर गया। ये घटना दौसा के नांगल राजा वतन के कालीखांड गांव की है। जानकारी के मुताबिक, बच्चा 150 फीट गहराई पर है, जिसे बचाने का काम सोमवार से ही लगातार जारी है। हालांकि, अभी तक मासूम को बाहर नहीं निकाला जा सका है। बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए बोरवेल के पास सुरंग बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। बोरवेल में फंसे आर्यन की रेस्क्यू के लिए टीम लगातार संघर्ष कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल पर नांगल राजावतान पुलिस को चारुल गुप्ता व पापड़दा थानाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इसस पहले सोमवार को मौके पर दौसा विधायक दिन दयाल बैरवा भी पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर बोरवेल के पास सुरंग बनाई जा रही है, जिसमें आधा दर्जन जेसीबी भी और आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर की मदद ली जा रही है। हालांकि, अभी तक आर्यन को बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा स्थानीय प्रशासन भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि कैमरे से देखे जाने पर नजर आया कि बच्चा 150 फीट की गहराई पर है। यह गहराई हमारे लिए चुनौती बन रही है और इसमें समय लग रहा है। जैसे ही कल हमें यह खबर मिली, तुरंत बचाव कार्य शुरू हो गया… स्थानीय प्रशासन, NDRF, SDRF द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे हैं… लेकिन चूंकि बच्चा 150 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है, इसलिए समय लग रहा है… हमारे प्रयास जारी हैं। हम इसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं…”
#WATCH दौसा, राजस्थान: दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा, “कैमरे से देखे जाने पर नजर आया कि बच्चा 150 फीट की गहराई पर है। यह गहराई हमारे लिए चुनौती बन रही है और इसमें समय लग रहा है। जैसे ही कल हमें यह खबर मिली, तुरंत बचाव कार्य शुरू हो गया… स्थानीय… https://t.co/EJRHVOINON pic.twitter.com/qZfEo17UIu — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2024
जेसीबी से खुदाई की जा रही है- डीएम
इससे पहले सोमवार को दौसा जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया की बच्चा करीब 150 फीट गहराई में है, उसे लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। SDRF, NDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। JCB से खुदाई की जा रही है… बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं… बच्चे की हालत ठीक है।
Five years old aryan falls in borewell in duasa rescue operation in underway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पन्ना में सृष्टि को न्याय दिलाने की मांग तेज, MBBS छात्रा की मौत पर पवई में निकला कैंडल मार्च
Jul 01, 2026 | 11:59 AMम्हाडा लॉटरी में 2 महीने की देरी, 2,640 घरों का ड्रॉ अटका, आवेदकों के 375 करोड़ रुपये फंसे, बढ़ा आक्रोश
Jul 01, 2026 | 11:54 AMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, SIT को मिला 15 दिन का अतिरिक्त समय, चंपत राय ने सहयोग का किया वादा!
Jul 01, 2026 | 11:50 AMलाइनमैन बोलकर हल्के में मत लो, ओमराजे निंबालकर की वायरल ऑडियो क्लिप से मचा हड़कंप
Jul 01, 2026 | 11:46 AMपुणे में खौफनाक वारदात: सो रहे मजदूर को JCB से कुचला! शव कार की डिक्की में रख सड़क पर फेंका, 5 पर केस दर्ज
Jul 01, 2026 | 11:43 AMमकान था या ताश के पत्तों का महल… नागपुर में जेसीबी के छूते ही भरभराकर गिरी जर्जर इमारत
Jul 01, 2026 | 11:42 AMसिंगरौली में आधी रात जेसीबी से ढहाया मकान, विरोध पर परिवार से मारपीट का आरोप, सामने आया वीडियो
Jul 01, 2026 | 11:39 AMवीडियो गैलरी

1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM














