राजस्थान पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व सरपंच की मौत, मतदान केंद्र पर फैली हिंसा के बाद सरकार पर उठे गंभीर सवाल

Rajasthan Former Sarpanch Death: विजय नगर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण सैनी चुनावी गतिविधियों में शामिल थे। मतदान केंद्र में फैली झड़प में उनकी मौत हो गई है।
Rajasthan Former Sarpanch Death
राजस्थान पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व सरपंच की मौतसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • झुंझुनूं के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र में मतदान के दौरान झड़प

  • झड़प में पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण सैनी की मौत

  • करीब 5 से 7 लोगों के घायल होने की भी सूचना

  • पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल

Rajasthan Panchayat Elections Violence: पंचायत चुनाव के दौरान झुंझुनूं के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की विजय नगर ग्राम पंचायत में चुनाव के दौरान विवाद कट गया। ये मामला मतदान खत्म होने से करीब एक घंटे पहले का है।

मतदान केंद्र के पास झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया। झगड़े में गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण सैनी की मौत हो गई। बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इतना ही नहीं पचायत चुनाव के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पंचायत चुनाव के दौरान कैसे भड़की हिंसा

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान राज्य के विजय नगर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण सैनी चुनावी गतिविधियों में शामिल थे। चुनाव में उनकी बहू सुमन सरपंच पद की प्रत्याशी हैं। ऐसे में मतदान खत्म होने से करीब एक घंटे पहले मतदान केंद्र के पास चुनाव को लेकर विवाद हो गया। ये छोटा विवाद देखते ही देखते भड़क गया और भीड़ ने मारपीट और पथराव शुरू कर दिए। बता दें कि घटना में करीब 5 से 7 लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

Rajasthan Former Sarpanch Death
अलवर में 18 हजार में से सिर्फ 14 छात्र ही NEET-JEE पास! शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्यपाल बागड़े ने जताई चिंता

झड़प में पूर्व सरपंच की मौत

झड़प के दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण सैनी के सिर पर भी पत्थर मारने से चोट लग गई। जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ ने उन्हें नीमकाथाना अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

Rajasthan Former Sarpanch Death
श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार

पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह भी पहुंचे थे अस्पताल, सरकार पर साधा निशाना

घटना के बाद पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह नीमकाथाना अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए राजस्थान राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। चुनाव के दौरान फैले झड़प पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और चुनाव जैसे लोकतांत्रिक पर्व के दौरान इस तरह की हिंसक घटना गंभीर चिंता का विषय है।