ATM लूटने पहुंचे थे दो युवक, Alert System ने कर दिया खेल खराब! देखें Viral Video

Rajasthan Bank ATM: रात में बैंक के ATM को लूटने के मंसूबे से दो युवक पहुंचे। अंदर घुसकर ATM से छेड़छाड़ कर पैसे को निकालने ही वाले थे कि अलर्ट हेड ऑफिस में पहुंच गया जिसके बाद दोनों गिरफ्तार हो गए।

Rajasthan Bank ATM Case: एटीएम उखाड़ने पहुंचे बदमाशों को ATM ने ही जेल भेजवाया दिया। पूरा मामला राजस्थान के नागौर का है। दो युवक ATM से चोरी करने के इरादे से अंदर घूसे। कटर से एटीएस मशीन को काटना शुरु ही किया था कि इसकी जानकारी बैंक को हो गई। हेड ऑफिस में अलर्ट गया और फिर तत्काल पुलिस पहुंची जिसके बाद 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद बैंक सुरक्षा व्यवस्था और अलर्ट सिस्टम की प्रभावशीलता भी सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com