-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Jalandhar Aap Mla Raman Arora Arrested In Corruption Case On Vigilance Raid
AAP और भ्रष्टाचार का पुराना नाता, इस बार पंजाब में विधायक ने कर दिया बड़ा कांड; चढ़े विजिलेंस टीम के हत्थे
- Written By: सौरभ शर्मा
भ्रष्टाचार के एक मामले में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को विधायक के जालंधर स्थित आवास पर छापा मारा। अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से लोगों को नोटिस भेजे और फिर रद्द करवाने के लिए पैसे लिए।

आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
चण्डीगढ़: पंजाब की राजनीति में शुक्रवार यानि आज आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने अपनी गिरफ्तारी में ले लिया है। आरोप है कि अरोड़ा ने नगर निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से लोगों को नोटिस भेजकर उनसे रिश्वत वसूली की और फिर पैसे लेकर वही नोटिस रद्द करवा दिए। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के संगीन आरोप हैं। विजिलेंस की टीम ने उनके जालंधर स्थित आवास पर छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने भी दो टूक कह दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी जालंधर नगर निगम के पूर्व सहायक नगर नियोजक सुखदेव वशिष्ठ के एक मामले से जुड़ी है, जिन्हें कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अरोड़ा की भूमिका सामने आने के बाद ही विजिलेंस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एक और दिलचस्प बात ये है कि हाल ही में पंजाब पुलिस ने अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली थी, इसके पहले ही उनके खिलाफ कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई थीं।
विजिलेंस की रेड, रिश्वत का खेल उजागर
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के घर छापेमारी की और उन्हें भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि अरोड़ा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर जालंधर के आम लोगों को नोटिस भेजे और फिर पैसे लेकर वह नोटिस खत्म करवाए। विजिलेंस को मिली शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। टीम ने जालंधर स्थित उनके आवास पर सघन तलाशी के बाद उन्हें हिरासत में लिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘कारोबार बंद करा देंगे…’, AAP मंत्री पर गैंगस्टर से धमकी दिलवाने का आरोप, कोर्ट ने DGP को दिया सख्त आदेश
CM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
पंजाब में ड्रग्स पर घमासान: केजरीवाल का बड़ा आरोप, गुजरात के रास्ते आ रही 70% ड्रग्स, भाजपा नेता बेच रहे नशा
नवभारत विशेष: साझेदारी चाहिए, कुर्बानी देने को कोई तैयार नहीं, विपक्षी एकता सबसे बड़ी चुनौती…
AAP का सख्त रुख, कहा- ‘भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस’
इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी की नीति सख्त है और दोषी चाहे अपना हो या पराया, कार्रवाई जरूर होगी। पार्टी के मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि विधायक अरोड़ा के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें आ रही थीं और उन्हीं के आधार पर विजिलेंस ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी थी और इस सिद्धांत से कोई समझौता नहीं होगा।
Punjab jalandhar aap mla raman arora arrested in corruption case on vigilance raid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














