पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता को मारी गोली, वारदात के बाद चूरू की सराय में छिपा था आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Parvinder Singh Jhota Murder: पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। पंजाब और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
Parvinder Singh Jhota shot dead
परविंदर सिंह झोटासौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mansa Murder Case: पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परविंदर सिंह झोटा को गोली मारने के आरोपी व्यक्ति को राजस्थान के चुरू में एक सराय से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पंजाब और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद की गई। और जानकारी का इंतजार है।

बुजुर्ग को ड्रग्स बेचने पर उठाए थे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया है। मंगलवार को एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोपी से जो एक मेडिकल स्टोर चलाता था एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर नशीले पदार्थ बेचने के बारे में सवाल किया था।

लाइव स्ट्रीम पर कैद हुई घटना

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, क्योंकि झोटा उस समय फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे। झोटा की हत्या के बाद कुमार भाग गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। झोटा नशीली दवाओं की लत और मेडिकल स्टोर पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे।

Parvinder Singh Jhota shot dead
सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

मानसा शहर में तनावपूर्ण माहौल

हत्या के बाद मानसा शहर में तनाव का माहौल है। झोटा के समर्थकों ने मेडिकल स्टोर में तोड़-फोड़ की, जबकि उनके परिवार वालों ने विरोध स्वरूप अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक के एक साथी को उसे भागने में कथित तौर पर मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

कई नेताओं ने इस हत्या की निंदा की है। विपक्षी दलों ने राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

Parvinder Singh Jhota shot dead
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, माइनिंग विवाद में गई पूर्व MLA की जान, ग्रामीणों ने छोड़ा घर

विपक्षी दलों ने AAP सरकार पर साधार निशाना

भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए विपक्ष ने इलाके में 'जंगल राज' कानून-व्यवस्था का अभाव होने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि झोटा की हत्या ने उन लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जो नशीले पदार्थों की समस्या के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com