लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत 3 की दम घुटने से मौत, कई मजदूर बेहोश

Ludhiana Factory Gas Leak: पंजाब के लुधियाना में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। लुधियाना की एक फैक्ट्री में गैस का रिसाव होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर बेहोश हैं।
ludhiana factory gas leak
फैक्ट्री में गेस रिसाव (AI Generated Image)
Published on
Updated on

Punjab Toxic Gas Leak: पंजाब के लुधियाना से एक बड़ा मामला सामने आया है। लुधियाना में औजार बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस लीक होने का मामला सामने आया। इस हादसे में फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में इस समय कई मजदूर मौजूद थे। इस हादसे में पिता-पुत्र की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर बेहोश हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के आरके रोड स्थित एक पाना-चाबी निर्माता फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक हो गई। इसमें पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना से फैक्ट्री में हड़कं मच गया और कर्मचारी गैस से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, कई मजदूर गैस की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए। बेहोश हुए मजदूरों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि रोजाना कि तरह आज भी उत्पादन का काम किया जा रहा था। तभी अचानक से पाइपलाइन से गैस लीक होना शुरू हो गई और पूरे इलाके में फैल गई। गैस इतनी जहरीली और घातक थी कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे वहीं बेहोश हो गए। लुधियाना में चीमा चौक के पास इंडस्ट्रियल 'ए' ब्लॉक में स्थित एक मशीन टूल फैक्ट्री में कचरा निपटाने के दौरान गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। लुधियाना के DCP हरपाल सिंह ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। यह घटना देर रात करीब 2:30 बजे हुई।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मारे गए मृतकों की पहचान माना और उनके बेटे अमित के रूप में हुई है। पुलिस तीसरे मृतक की पहचान करने में जुटी है। घटना के वक्त वे दोनों मशीन के नीचे से मिट्टी को ट्रॉली में लोड कर रहे थे, तभी लीकेज हुआ और वे तीनों सीधा इसके संपर्क में आ गए। उन्हें जान बचाने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। लुधियाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों को के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसी तरह की अनदेखी तो नहीं की गई। थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com