-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Mumbai News Bjp Jafar Islam Gst 2 0 Benefits Economy Rahul Gandhi Criticism
‘…राहुल गांधी ने खुद को बर्बाद कर लिया है’, हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भड़के BJP नेता
- Written By: अर्पित शुक्ला
GST 2.0: भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने GST 2.0 को देश के लिए ऐतिहासिक बताया, राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि इससे हर वर्ग को फायदा होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

जफर इस्लाम (Image- IANS)
Mumbai News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने जीएसटी 2.0 को लेकर केंद्र सरकार की हालिया घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि जीएसटी 2.0 से देश के हर वर्ग को फायदा होगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गांदी के हाइड्रोजन बयान वाले बयान पर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल ने अपनी पार्टी को खत्म कर दिया है और खुद को भी बर्बाद कर लिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा, “जीएसटी 2.0 से देश के हर वर्ग को फायदा होगा और अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत होगी। देश के आम नागरिक और गरीबों को बहुत लाभ होगा। मध्यम वर्ग और उद्योगों को भी लाभ होगा। इसके साथ ही, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से जो कहा था, वह अब जमीनी स्तर पर लागू हो गया है। इस बार की दीवाली पिछले पांच दशक में सबसे धमाके वाली दीवाली होगी। इस तोहफे की कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। हर चीज में रेट कम हुआ है और उन चीजों का रेट बढ़ाया गया है, जिनका सेवन अमीर लोग करते हैं। गरीब लोगों के लिए इससे बड़ा तोहफा कोई और नहीं हो सकता है।”
आम लोगों की होगी बचत
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जितनी बचत आम लोगों को होगी, उतनी ही वे उसका लाभ उठाएंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री ने जीएसटी में बदलाव कर बहुत बड़ा मसला हल कर दिया है। देश की जनता को महसूस होगा कि जो चीजें वो पहले 120 में खरीदते थे, वो अब 105 रुपए में खरीद पाएंगे। इस फैसले से मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा ही होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
यह भी पढ़ें- …तो भुजबल दें इस्तीफा, अपनी ही सरकार का विरोध कर रहे फडणवीस के मंत्री, संजय राउत ने क्या दी सलाह?
‘खुद को भी बर्बाद कर लिया’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान पर भाजपा नेता जफर इस्लाम ने कहा, “उन्होंने अपनी पार्टी को खत्म कर दिया है और खुद को भी बर्बाद कर लिया है, लेकिन देश की जनता एक ऐसे नेतृत्व के हाथों में है, जिनके नेतृत्व में आज पूरा देश, दुनिया भर में, भारत की आवाज और प्रभाव को सुना और सम्मानित होते हुए देख रहा है।”- एजेंसी इनपुट के साथ
Mumbai news bjp jafar islam gst 2 0 benefits economy rahul gandhi criticism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Jun 21, 2026 | 04:10 AMसिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













